31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या आपने खाई है हरे चने की बर्फी

बेशक हरे चने की सब्जी तो आपने बहुत खाई होगी, यहां तक कि हरे चने के पत्तों का साग भी खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी हरे चने की बर्फी खाई है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 25 Dec 2017, 12:43 PM IST

Hara chana bafri

Hara chana bafri

बेशक हरे चने की सब्जी तो आपने बहुत खाई होगी, यहां तक कि हरे चने के पत्तों का साग भी खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी हरे चने की बर्फी खाई है। जी हां यह बहुत ही स्वादिष्ट बनती है और इसे मावा डाल कर बनाया जाता है। यहां पढ़ें हरे चने की बर्फी रेसिपी -

सामग्री -

हरे चने - 1 कप (150 ग्राम)
मावा - 3/4 कप (150 ग्राम)
पाउडर चीनी - 3/4 कप (150 ग्राम)
देशी घी - 2-3 टेबल स्पून
काजू - 8-10
बादाम - 8-10
छोटी इलाइची - 4

विधि -

हरे चने धो कर छलनी में रख दीजिए, पानी सूखने पर हल्के दरदरे पीस कर पेस्ट बना लीजिए। काजू और बादाम मो पतला पतला काट लीजिए। इलाइची को छील कर बारीक कूट लीजिए।

भारी तले की कढ़ाई गरम कीजिए, घी डालकर मेल्ट होने दीजिए। चने का पेस्ट कढ़ाई में डालिए और लगातार चलाते हुए, चने का हल्का सा कलर चेन्ज होने, यानि कि डार्क कलर होने तक, अच्छी महक आने तक, पेस्ट कढ़ाई से नहीं चिपके तब तक भून कर तैयार कर लीजिए। भुने चने के पेस्ट को प्याले में निकाल कर रख लीजिए।

मावा को क्रम्बल करके कढ़ाई में डालिए और लगातार चलाते हुए, मावा का हल्का सा कलर चेन्ज होने तक और मावा से घी निकलने तक मावा को भून कर तैयार कर लीजिए। मावा भूनने के बाद कढ़ाई को गैस से उतार लीजिए और चलाते हुए मावा को ठंडा होने दीजिए। मावा ठंडा होने के बाद चने का पेस्ट और पाउडर चीनी डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिए, आधे कटे काजू बादाम और इलाइची पाउडर भी डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए।

किसी प्लेट या ट्रे में जिसमें बर्फी जमा रहें हैं, उसमें थोड़ा सा घी डालकर चारों ओर लगा दीजिए। बर्फी के मिश्रण को प्लेट में डालिए और एक जैसा करके 1/2 इंच की मोटाई में जमा दीजिए। बर्फी के ऊपर बचे हुए काजू बादाम डालकर चम्मच से दबा दीजिए। बर्फी को जमाने के लिये ठंडी जगह पर रख दीजिए। बर्फी जमने के बाद अपने मन पसन्द टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।