31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डायबिटीज कंट्रोल में रखने के लिए जरूर खाएं करेला भुजिया

करेला बेशक खाने में थोड़ा कड़वा लगता है, लेकिन डायबिटिक पेशेंट के लिए यह बहुत अच्छा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 24 Dec 2017, 11:45 AM IST

Karela Bhajiya

Karela Bhajiya

करेला बेशक खाने में थोड़ा कड़वा लगता है, लेकिन डायबिटिक पेशेंट के लिए यह बहुत अच्छा है। यह उन्हें शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करता है। सप्ताह में एक बार करेले का सेवल डायबिटिक पेशेंट्स को जरूर करना चाहिए। यहां पढ़ें करेला भुजिया की रेसिपी -

सामग्री -

करेले - 5 (250 ग्राम)
सरसों का तेल - 2 से 3 टेबल स्पून
हींग - 1 पिंच
जीरा - 1 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 2 छोटी चम्मच
सौंफ - 2 छोटी चम्मच
अमचूर - 3/4 छोटी चम्मच
लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
नमक - 1.5 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि -

करेला भुजिया बनाने के लिए सबसे पहले करेलों को अच्छी तरह से धोकर इनका पानी सुखा लीजिए। करेलों के दोनों ओर के डंठल हटा दीजिए। इन्हें खुरचते हुए छील लीजिए। फिर, इन्हें आधा या पौना इंच के टुकड़ों में काट कर रख लीजिए।

करेले उबालिए

करेलों के टुकड़ों को कुकर में डाल दीजिए। इनमें १ कप पानी और ½ छोटी चम्मच नमक डाल दीजिए। सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लीजिए। कुकर का ढक्कन बंद कीजिए और करेलों को १ सीटी आने तक उबाल लीजिए।

सीटी आने पर गैस बंद कर दीजिए और कुकर का प्रैशर अपने आप समाप्त होने दीजिए। इसके बाद ही, कुकर का ढक्कन खोलिए और करेलों को छलनी में डालकर इनका पानी निकाल दीजिए। करेलों से पानी निकल जाने पर इनका कड़वापन खत्म हो जाता है।

करेले फ्राय कीजिए

कढ़ाई में २ से ३ टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिए। गरम तेल में जीरा और हींग डाल दीजिए। जीरे के चटखने के बाद, तेल में हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालकर हल्का सा भून लीजिए। मसाले में करेलों के टुकड़े, सौंफ पाउडर, नमक, अमचूर पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए। सभी चीजों को अच्छे से मिलाते हुए ६ से ७ मिनिट के लिए तेज आंच पर भून लीजिए।

करेलों के अच्छे से भुन जाने के बाद, गैस बंद कर दीजिए। करेले बनकर तैयार हैं, इन्हें प्लेट में निकाल लीजिए। स्वाद से भरपूर करेला भुजिया बनकर के तैयार है। इस सब्जी को आप चपाती, परांठे, नॉन या चावल किसी के साथ भी परोसिए और चाव से खाइए। करेला भुजिया को फ्रिज में रखकर ३ से ४ दिनों तक खाया जा सकता है।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।