
thandai
होली का मजा बिना ठंडाई अधूरा है। हालांकि कुछ लोग इस ठंडाई में भांग भी मिलाते हैं, लेकिन हम आपको बिना भांग की ठंडाई की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस बार होली पर घर में ही ठंडाई तैयार करें और त्योहार का पूरा मजा लें। अगर आपके मन में भी यह बातें आती हैं कि बाजार में बनी ठंडाई में मिलावट और प्रिजर्वेटिव्स हो सकते हैं, तो आप घर मेें ही इसे तैयार करें। यहां पढ़ें ठंडाई की रेसिपी -
सामग्री -
चीनी - 5 कप (1 कि 200 ग्रा.)
पानी - 2 1/2 कप (600 ग्राम)
बादाम - 1/2 कप से थोड़े अधिक ( 100 ग्राम)
सोंफ - 1/2 कप ( 50 ग्राम)
काली मिर्च - 2 छोटी चम्मच
खसखस - 1/2 कप (50 ग्राम)
खरबूजे के बीज -1/2 कप (50 ग्राम)
छोटी इलाइची - 30-35 (छील कर बीज निकाल लीजिए)
गुलाब जल - 2 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
विधि -
किसी बर्तन में चीनी और पानी मिलाइए और उबाल आने के बाद ५ -६ मिनिट तक उबालिए और ठंडा कर लीजिए, चीनी का घोल बन कर तैयार हो गया।
सोंफ, कालीमिर्च, बादाम, खरबूजे के बीज, इलाइची के दाने और खसखस को साफ कीजिए और धो कर पानी में अलग अलग घंटे के लिए भिगो दीजिए (रात भर भी भिगोया जा सकता है)।
सभी चीजों से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिए। बादाम को छील कर छिलका अलग कर दीजिए। सभी चीजों को बारीक पीस लीजिए। इन चीजों को पीसने के लिए पानी की जगह चीनी के घोल का प्रयोग करिए। बारीक पिसे मिश्रण को चीनी के घोल में मिलाइए और छान लीजिए। बचे हुए मोटे मिश्रण में घोल मिला कर फिर से बारीक होने तक पीस कर छान लीजिए।
ठंडाई बन चुकी है, ठंडाई को एअर टाइट बोतल में भरिए और फ्रिज में रख लीजिए। इसको आप फ्रिज में एक महिने से भी अधिक रख सकती हैं। जब भी आपको ठंडाई पीनी है, आप इसमें आवश्यक्तानुसार बर्फ एवं दूध मिलाइए और ठंडी ठंडी ठंडाई पीजिए।
अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।

Published on:
26 Feb 2018 12:05 pm
बड़ी खबरें
View Allमिठाई
रैसिपीज
ट्रेंडिंग
