
काजू रोल
मिठाईयां हर त्योहार पर खाई और खिलाई जाती हैं। इन्हें घर पर बना कर इनका जायका और भी बढ़ाया जा सकता है। यहां पढ़ें यमी मिठाईयां बनाने की रेसिपी -
नटी सैंडविच
अंजीर - 250 ग्राम
काजू - 100 ग्राम
पिसी इलायची - एक छोटा चम्मच
खोया - 150 ग्राम
शहद - दो - तीन बड़े चम्मच
कोको पाउडर - दो छोटे चम्मच
यूं बनाएं -
सबसे पहले काजू को दरदरा कर लें। अंजीर में शहद मिलाकर पीस लें। अब पैन में खोया डालकर हल्का सेक लें। इसमें अंजीर का पेस्ट, कोको पाउडर व पिसी इलायची डाल कर एकदम धीमी आंच पर लगातार हाथ चलाते हुए पकाएं। जब मिश्रण एक जगह इकट्ठा होकर गुंथे आटे का रूप लेने तो गैस बंद कर तैयार मिश्रण की आधी मात्रा को प्लास्टिक शीट पर फैलाकर एक परत बिछा लें। इस पर दरदरे काजू डालें। फिर वापस बचा हुआ अंजीर वाला मिश्रण फैला दें। तैयार नटी सैंडविच को चौकोर टुकड़ों में काटें। काजू से सजाकर सर्व करें।
काजू रोल
सामग्री -
काजू टुकड़ी - 150 ग्राम
चीनी - 75 ग्राम
पानी - 75 मिली लीटर
देशी घी - तीन छोटे चम्मच
इलायची पाउडर - आधा छोटा चम्मच
पिस्ता कतरन - दो बड़े चम्मच
चांदी के वर्क - सजाने के लिए
यूं बनाएं -
काजू का पाउडर बनाने के लिए काजू को एक से डेढ़ घंटे के लिए फ्रीजर में रखें। फिर इसे मिक्सी में डालकर पाउडर बना लें। अब नॉनस्टिक पैन में चीनी, पानी, देशी घी व इलायची पाउडर डालकर धीमी आंच पर लगातार हाथ चलाते हुए पकाएं। जब मिश्रण गाढ़ा होकर चम्मच पर लगने लगे तो गैस बंद कर दें। मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें, फिर इसे प्लास्टिक की शीट पर फैलाकर रोल बना लें। इन्हें मध्यम आकार के रोल में काट लें। रोल के दोनों तरफ पिस्ता कतरन लगाकर इसे चांदी के वर्क में लपेट कर सर्व करें।
अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।
Published on:
15 Dec 2017, 10:37 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.