8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आम के सीजन में खाएं टेस्टी मैंगो केक

आम का मौसम हो और आप मैंगो केक टेस्ट भी न करें, यह तो हो ही नहीं सकता। गर्मियों में रसीला मीठा आम हर तरह से अच्छा लगता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 26 Apr 2018, 12:42 PM IST

christmas cake christmas cake recipe in hindi

christmas cake christmas cake recipe in hindi

आम का मौसम हो और आप मैंगो केक टेस्ट भी न करें, यह तो हो ही नहीं सकता। गर्मियों में रसीला मीठा आम हर तरह से अच्छा लगता है। फिलहाल हम यहां आपको टेस्टी मैंगो केक की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे झटपट तैयार किया जा सकता है और यह काफी सॉफ्ट और स्पंजी बनता है। यहां पढ़ें मैंगो केक की रेसिपी -

सामग्री -

मैदा - 1 कप ( 110 ग्राम)
आम - 1 (300 ग्राम)
कन्डेन्स्ड मिल्क - 1/2 कप (200 ग्राम)
पाउडर चीनी - आधा कप (100 गाम)
दूध - 3-4 टेबल स्पून
मक्खन - 1/3 कप ( 80 ग्राम)
काजू - 2 टेबल स्पून
किशमिश - 2 टेबल स्पून
बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच

विधि -

आम को काट कर उसका पल्प निकाल लीजिए और फैंट लीजिए। मैदा में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर लीजिए और 2 बार अच्छी तरह छान लीजिए। दूसरे बड़े प्याले में मक्खन, आम का पल्प और कन्डेन्स्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह फैट कर मिक्स कर दीजिए, पाउडर चीनी मिलाकर और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए।

काजू को छोटे छोटे टुकड़े में काट कर तैयार कर लीजिए। किशमिश के डंठल हटाकर कपड़े से पोंछ लीजिए। ओवन को 180 डि. से. पर प्रिहीट करने के लिए लगा दीजिए।

जिस कन्टेनर में केक बेक करना है उसे भी तैयार कर लीजिए। कन्टेनर में बटर या घी लगाकर चिकना कर लीजिए। बटर पेपर या सादा प्लेन पेपर बर्तन के तले के आकार का काट लीजिए और तले में पेपर डालकर उसके ऊपर भी थोड़ा बटर डालकर चिकना कर लीजिए।

आम का पल्प, कन्डेन्स्ड मिल्क में ड्राई इन्ग्रीडियेन्ट यानि कि मैदा और बेकिंग पाउडर मिश्रण को डालकर अच्छी तरह गुठलियां खतम होने तक मिक्स कीजिए। मिश्रण में दूध मिलाकर भी मिक्स कर दीजिए। काजू और किशमिश भी मिला दीजिए। केक का मिश्रण तैयार है।

कन्टेनर जो पहले से तैयार है, उसमें मिश्रण डालिए और खटखटा कर एक जैसा कर लीजिए। ओवन गरम हो गया है, कन्टेनर को ओवन में रखिए और ओवन को 180 डि.से. पर 25 मिनिट के लिए सैट कर दीजिए, 25 मिनिट बाद केक को चैक कर लीजिए चैक ऊपर से ब्राउन नहीं हुआ है, केक को 10-15 मिनिट के लिए और बेक कर लीजिए। चैक कीजिए। केक ऊपर से ब्राउन हो गया है, केक के अन्दर चाकू डालकर चैक कर लीजिए, चाकू केक के मिश्रण से चिपकना नहीं चाहिए, साफ चाकू रहे तो केक अन्दर से पूरी तरह बेक हो गया है, यानि कि केक बनकर तैयार है।

केक को ओवन से निकालिए और ठंडा होने दीजिए, केक को कन्टेनर से निकालने के लिए, केक के चारों ओर चाकू घुमाइए और केक को कन्टेनर से अलग कर दीजिए। कन्टेनर को प्लेट के ऊपर उलटा रखकर हल्का सा खटखटा दीजिए, केक प्लेट में निकल आएगा, ऊपर लगा हुआ पेपर हटा दीजिए, अब अपने मन पसन्द टुकड़े में केक को काटिये और खाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।