1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्मियों में खाएं ठंडी ठंडी नारियल खीर

खीर ऐसा व्यंजन है जिसे गर्म और ठंडा दोनों ही तरह से खाया जा सकता है। खासकर गर्मियों में यह ठंडा ही पसंद आती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 11 May 2018, 3:20 PM IST

nariyal kheer recipe

nariyal kheer recipe

खीर ऐसा व्यंजन है जिसे गर्म और ठंडा दोनों ही तरह से खाया जा सकता है। खासकर गर्मियों में यह ठंडा ही पसंद आती है। अगर आप इस बार चावल वाली खीर नहीं खाना चाहते तो कच्चे नारियल की खीर बना कर खा सकते हैं। जी हां नारियल से भी खीर बनाई जाती है और यह बहुत ही टेस्टी बनती है। यहां पढ़ें नारियल खीर बनाने की रेसिपी -

सामग्री -

कच्चा नारियल - 1 मीडियम आकार का
दूध - 1 लीटर फुल क्रीम (5 कप)
काजू - 6 से 7
किशमिश - 1 टेबल स्पून
चीनी - 70 से 80 ग्राम (1/3 कप )
इलाइची - 4
बादाम - 6 से 7

विधि -

किसी भारी तले के बर्तन में दूध को उबालने के लिए रख दीजिए। इसी बीच नारियल के ऊपर की ब्राउन परत को चाकू से खुरच लीजिए और नारियल को कद्दूकस कर लीजिए। दूध में उबाल आने पर कद्दूकस किया हुआ नारियल दूध में डाल दीजिए और दूध में फिर से उबाल आने तक इसे चमचे से चलाते रहिए।

दूध में फिर से उबाल आने के बाद आग मध्यम करके खीर को धीरे-धीरे पकने दीजिए। प्रत्येक २ से ३ मिनिट में इसे चलाते रहिए। इसी दौरान मेवे काटकर तैयार कर लीजिए। काजू को छोटे टुकड़ों और बादाम को लंबा बारीक कतर लीजिए। छोटी इलायची को कूटकर पाउडर बना लीजिए।

खीर के गाढ़ा होने पर कटे हुए मेवे इसमें डाल दीजिए। कतरे हुए बादाम खीर की गार्निशिंग के लिए बचा लीजिए। किशमिश भी डाल कर मिला दीजिए। खीर को गाढ़ा होने तक मध्यम आग पर पकाइए, थोड़ी थोड़ी देर में चलाते रहिए ताकि खीर तले से लग कर जले नहीं, जब नारियल और दूध एकसार हो जाएं तो आपकी नारियल की खीर बन चुकी है। गैस बन्द कर दीजिए। इसमें चीनी और इलाइची डाल कर मिला दीजिए।

नारियल की खीर तैयार है, इसको प्याले में निकालिये और पतले कतरे बादाम ऊपर से डाल कर सजाइए। इसे आप गरम या ठंडा दोनों तरह से परोस सकते हैं। इसे आप व्रत में बनाकर खा सकते हैं या जब भी कुछ मीठा खाने का मन करे तब इसे बनाइए और खाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।