31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर की बनी रस मलाई जीत लेगी सबका दिल

रस मलाई ऐसी मिठाई है जिसे जितनी शुद्धता के साथ बनाया जाए यह उतनी ही स्वादिष्ट बनती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 29 Dec 2017, 10:25 AM IST

rasmalai

rasmalai

रस मलाई ऐसी मिठाई है जिसे जितनी शुद्धता के साथ बनाया जाए यह उतनी ही स्वादिष्ट बनती है। यह भी एक बंगाली मिठाई है और इसे घर पर भी बनाया जा सकता है। यहां पढ़ें रस मलाई बनाने की रेसिपी -

सामग्री -

छैना - 250 ग्राम
चीनी - 400 ग्राम (2 कप)
दूध - 1 लीटर
केसर - 15-20 टुकड़े (यदि आप चाहें)
काजू - 14-15 (छोटे छोटे टुकड़े काट लीजिए)
चिरोंजी - 1 टेबल स्पून (साफ कर लीजिए)
छोटी इलाइची - 3-4 (छील कर कूट लीजिए)

विधि -

छैना को किसी थाली में डालिए और हाथ से मथ मथ कर, चिकना, नरम कर लीजिए, इस तरह छैना का बहुत ही नरम गुथा हुआ आटा जैसा बन जाता है। यह छैना रसमलाई बनाने के लिए तैयार है। इस छैना से थोड़ा सा छैना निकालिए, गोल और चपटा करके प्लेट में रखिए। सारे गोले इसी तरह बनाकर प्लेट में रख लीजिए। 250 ग्राम छैना से 12-14 गोले बन जाएंगे।

चाशनी बनाइए : किसी बर्तन में 350 ग्राम चीनी और ३ कप पानी लेकर मिलाइए और गैस पर रख दीजिए। गैस तेज रखें ताकि पानी में जल्दी उबलने लगे, जब पानी उबलने लगे, चीनी पानी में पूरी तरह घुल जाए तो छैना से बने सारे गोले इस उबलते पानी में डालिए और 18-20 मिनिट तक पकने दीजिए। पानी में उबाल हमेशा आता रहे, तेज गैस पर ही रसमलाई बनाएंगे, गोले उबल कर करीब आकार में दुगुने हो जाते हैं। रसमलाई के लिए छैना के गोले पक कर तैयार हो गए हैं, इन्हैं ठंडा होने के लिए रख दीजिए।

दूध को गाढ़ा करने के लिए गैस पर रख दीजिए। उबाल आने पर थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिए, दूध में केसर के टुकड़े और मेवे डाल दीजिए। जब दूध की मात्रा आधा या 40-50 प्रतिशत के करीब हो जाए, गैस बन्द कर दीजिए, दूध में चीनी और इलाइची मिला दीजिए। रसमलाई के लिए दूध तैयार है।

रसमलाई के गोले चीनी के पानी से निकाल कर सारे रसमलाई के गोले दूध में डाल दीजिए, रसमालाई तैयार है। रसमलाई को प्याले में निकालिए, प्लेट में निकाल कर, कतरे हुए पिस्ते, चिरोंजी और काजू से सजाइए और फ्रिज में रख कर ठंडा कीजिए। ठंडी रसमलाई खा कर देखिए, बहुत ही स्वादिष्ट बनी है।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।