31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ठंड को दूर भगाएं, खाएं तिल सूजी की बर्फी

सर्दी के अहसास को कम करने के लिए सर्दियों में तिल और गुढ़ खाया जाता है। तिल के लड्डू, गजक और तिल पट्टी इसी मौसम में अच्छी लगती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 28 Dec 2017, 3:21 PM IST

til sooji barfi

til sooji barfi

सर्दी के अहसास को कम करने के लिए सर्दियों में तिल और गुढ़ खाया जाता है। तिल के लड्डू, गजक और तिल पट्टी इसी मौसम में अच्छी लगती है। तिल सूजी की बर्फी भी बहुत टेस्टी बनती है और सर्दियों में शरीर को ताकत देती है। यहां पढ़ें तिल सूजी की बर्फी की रेसिपी -

सामग्री -

तिल - 1 कप (150 ग्राम)
सूजी - 1 कप (180 ग्राम)
चीनी - 1 कप (225 ग्राम)
घी - ½ कप (125 ग्राम)
पिस्ते - 1 टेबल स्पून
बादाम - 1 टेबल स्पून
घी - 2 टेबल स्पून
इलायची पाउडर - 1 छोटी चम्मच

विधि -

बर्फी बनाने की शुरूआत तिल भूनने से कीजिए। इसके लिए पैन गरम कीजिए। इसमें तिल डालकर लगातार चलाते हुए तिल को हल्का सा फूलने और जरा सा रंग में बदलाव आने तक भून लीजिए। भुने तिल को प्लेट में निकाल लीजिए।

कढ़ाही में घी डालकर इसमें सूजी डाल दीजिए और सूजी को लगातार चलाते हुए धीमी-मीडियम आंच पर हल्की ब्राउन होने और अच्छी महक आने तक भून लीजिए। सूजी भुन जाने पर इसे भी प्लेट में निकाल लीजिए। पिस्तों को पतला-पतला काट लीजिए और बादाम को भी बारीक काटकर तैयार कर लीजिए।

चाशनी बनाएं

पैन में चीनी और ⅓ कप पानी डालकर चीनी के पानी में घुलने के बाद १ से २ मिनिट तक पकाएं। चाशनी में से तार निकलने पर चाशनी बनकर के तैयार है। गैस धीमी कर दीजिए और इसमें भूनकर रखी हुई सूजी और तिल डालकर अच्छे से मिक्स कीजिए।

इलायची पाउडर और बारीक कटे हुए बादाम डालकर अच्छे से मिक्स कीजिए। फिर, गैस बंद कर दीजिए और मिश्रण को थोड़ा सा ठंडा होने दीजिए। एक थाली को थोड़े से घी से चिकना कीजिए। मिश्रण को थाली में डालकर फैलाइए और बारीक कटे हुए पिस्तों से इसे सजा दीजिए। बर्फी को ठंडा करने के लिये रख दीजिए। मिश्रण के जम जाने पर इसे चाकू की सहायता से अपने मनपसन्द आकार के टुकड़ों में काट लीजिए।

तिल सूजी की स्वादिष्ट बर्फी तैयार है। बर्फी को एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रखिए और १ माह तक जब भी आपका मिठाई खाने का मन हो, बर्फी निकालिये और खाइए।
अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।