गौर करें तो पूर्वांचल में क्षेत्र पंचायत की सबसे अधिक 22 सीट आजमगढ़ जिले में है। यहां 19 सीटों पर रविवार को मतदान होना है। अन्य जिलों की बात करें तो बलिया के 17 में 7, वाराणसी के 8 में 6, सोनभद्र के 5 में 1, गाजीपुर के 16 में 11, मऊ के 9 में 8, मीरजापुर के 12 में 10, जौनपुर के 21 में 13, भदोही के 6 में 2 तथा चंदौली के 9 में 5 सीटों पर मतदान होना है। बाकी सीटों पर सत्ता पक्ष ने पहले ही कब्जा जमा लिया है। कारण कि विपक्ष ने ज्यादातर सीटों पर प्रत्याशी ही नहीं उतारा है।