मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डिजिटल कनेक्टिविटी (Digital Connectivity) केवल इंटरनेट सुविधा नहीं है, बल्कि यह विकसित छत्तीसगढ़ की नई जीवनरेखा है। इससे शासन की पारदर्शिता बढ़ेगी, सेवाओं की उपलब्धता तेज होगी और गांवों को डिजिटल अर्थव्यवस्था (Economy) से जोड़ा जा सकेगा।