स्कैन में पता चला
साथ ही गरबाइन मुगुरुजा ने कहा कि स्कैन से पता चला है कि वह प्रतिस्पर्धा करने के लिए 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं। इसके बाद चिकित्सा सिफारिश के आधार पर मुगुरुजा को आराम करने के लिए कहा गया है। मुगुरजा ने कहा कि यह एक आसान निर्णय नहीं है और यह एक बहुत बड़ी निराशा है। बता दें कि मैड्रिड ओपन में महिला एकल के पहले दिन स्विटजरलैंड की जिल टिचमैन ने दो घंटे और 33 मिनट तक चले मुकाबले में चौथी सीड एलिना स्वीतोलिना को 2-6, 6-4, 7-6 (5) से मात दी।