
Shanghai Masters 2024: विश्व नंबर-1 जेनिक सिनर ने रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए शंघाई मास्टर्स का खिताब अपने नाम किया। इटली के 23 वर्षीय खिलाड़ी ने सर्बिया के 24 बार के ग्रैड स्लेम चैंपियन नोवाक जोकोविच को कड़े मुकाबले में 7-6, 6-3 से हराया। इसके साथ ही उन्होंने 37 वर्षीय खिलाड़ी को 100वां पुरुष एकल खिताब जीतने से रोक दिया। दोनों के बीच यह मुकाबला एक घंटे 37 मिनट तक चला।
शंघाई मास्टर्स जीतने के साथ ही जेनिक सिनर 2016 के बाद एक कैलेंडर ईयर में छह से अधिक खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। एंडी मरे ने 2016 में एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक 9 खिताब जीते थे।
नोवाक जोकोविक से जीत के बाद जेनिक सिनर ने कहा, यह बहुत कड़ा मुकाबला था। उनके खिलाफ खेलना हमेशा से मुश्किल भरा रहा है। मुझे इस बात की खुशी है कि मैं उन मुश्किलों से निकल सका। जोकोविच की कोई कमजोरी ढूढ़ना बेहद कठिन काम है, क्योंकि वे कोई गलती नहीं करते हैं। आपको अपने प्रयास करने होते है। वह इस खेल के महान खिलाड़ी हैं। उनके खिलाफ खेलना बड़ा कठिन है। इसलिए मैं इस जीत से बेहद खुश हूं।
जिमी कोनर्स (अमरीका) -- 109 खिताब
रोजर फेडरर ( स्विटजरलैंड) - 103 खिताब
नोवाक जोकोविच ( सर्बिया) - 99 खिताब
इवान लेंडल (अमरीकी)- 94 खिताब
राफेल नडाल (स्पेन) - 92 खिताब
Published on:
13 Oct 2024 05:18 pm
बड़ी खबरें
View AllTennis News
खेल
ट्रेंडिंग
