
दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी यानिक सिनर (Photo Credit: IANS)
Jannik Sinner, French Open 2026: फ्रेंच ओपन 2026 के पहले हफ्ते में टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी और टूर्नामेंट के सबसे बड़े दावेदार इटली के यानिक सिनर दूसरे दौर में ही बाहर हो गए। क्ले कोर्ट पर खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में अर्जेंटीना के जुआन मैनुएल सेरुंडोलो ने सिनर को 3-6, 2-6, 7-5, 6-1, 6-1 से हरा दिया।
मैच के दौरान सिनर काफी परेशान नज़र आए। तीसरे सेट में उन्होंने अधिकारी से कहा, “मुझे चक्कर आ रहे हैं और उल्टी जैसा महसूस हो रहा है, लेकिन हो नहीं रही।” इसके बाद उन्होंने मेडिकल टाइमआउट भी लिया, लेकिन उनकी हालत नहीं सुधरी।
इस टूर्नामेंट में सिनर भारी फेवरिट माने जा रहे थे। उन्होंने मॉन्टे कार्लो, मैड्रिड और रोम तीनों बड़े क्ले कोर्ट टूर्नामेंट जीते थे। उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी कार्लोस अल्काराज पहले ही चोट के कारणबाहर हो चुके हैं और नोवाक जोकोविच भी अच्छी फॉर्म में नहीं थे। ऐसे में लग रहा था कि सिनर आसानी से अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीत लेंगे। लेकिन 56वीं रैंकिंग वाले सेरुंडोलो ने पूरी स्क्रिप्ट बदल दी।
मैच की शुरुआत सिनर के दबदबे के साथ हुई। उन्होंने पहले सेट में ब्रेक लेकर 6-3 से आसानी से जीत हासिल कर ली। दूसरा सेट भी उनके कब्जे में दिख रहा था और वे 2-0 से आगे हो गए। लेकिन तीसरे सेट में मौसम ने भी करवट ली। दोपहर में तापमान 30 डिग्री से ऊपर चला गया। 5-1 से आगे चल रहे सिनर को अचानक से शारीरिक परेशानी हुई। 5-4 पर सर्विस करते समय उन्होंने खेल रोक दिया। मेडिकल टाइमआउट के बाद जब वे लौटे, तो उनकी रैली पूरी तरह बदल चुकी थी।
सेरुंडोलो ने तुरंत मौके का फायदा उठाया, ब्रेक लिया और सेट 7-5 से अपने नाम कर लिया। चौथे और पांचवें सेट में अर्जेंटीना के इस खिलाड़ी ने दबदबा बना लिया। शारीरिक रूप से टूट चुके सिनर का कोई जवाब नहीं था। सेरुंडोलो ने 6-1, 6-1 से दोनों सेट जीतकर इतिहास रच दिया। पिछले साल फाइनल तक पहुंचने वाले सिनर का इस बार सफर इतनी जल्दी खत्म हो जाएगा, यह किसी ने सोचा भी नहीं था। सेरुंडोलो की इस शानदार जीत ने पूरे रोलां गारोस में सनसनी मचा दी है।
Updated on:
28 May 2026 08:51 pm
Published on:
28 May 2026 08:45 pm
बड़ी खबरें
View AllTennis News
खेल
ट्रेंडिंग
