19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

69 वें स्थापना दिवस पर बोले एसपी आपदा के समय होमगार्ड ने बचाईं कई जिंदगियां

टीकमगढ़.सोमवार को होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस का 69 वां स्थापना दिवस छतरपुर रोड स्थित होमगार्ड लाइन में मनाया गया। इस अवसर पर होमगार्ड सैनिकों ने शानदार परेड प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने होमगार्ड की विशिष्ट सेवाओं पर प्रकाश डाला। होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस का 69 वां स्थापना दिवस पर मुख्य आतिथ्य कलेक्टर […]

less than 1 minute read
Google source verification

image

Widush Mishra

Dec 22, 2015

टीकमगढ़.सोमवार को होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस का 69 वां स्थापना दिवस छतरपुर रोड स्थित होमगार्ड लाइन में मनाया गया। इस अवसर पर होमगार्ड सैनिकों ने शानदार परेड प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने होमगार्ड की विशिष्ट सेवाओं पर प्रकाश डाला। होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस का 69 वां स्थापना दिवस पर मुख्य आतिथ्य कलेक्टर केदार शर्मा एवं अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक रामाश्रय चौबे ने की। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट विनय कैंथवास विशेष रूप से उपस्थित रहे।परेड के दौरान होमगार्ड द्वारा अनुशासन का संदेश देते हुए आकर्षक ढंग से कदमताल मिलाई।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर केदार शर्मा ने कहा कि होमगार्ड ने समय-समय पर देश में अपनी उपयोगिता साबित कर दी है। देश की आंतरिक सुरक्षा में होमगार्ड ने अपना अहम योगदान दिया है। शांति काल के दौरान सेवा भाव से अपना काम करने वाले होमगार्ड ने युद्ध एव अशांति काल में देश के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी का निर्वहन किया है।

एसपी रामाश्रय चौबे ने कहा कि होमगार्ड ने पुलिस के साथ मिलकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। देश की आंतरिक सुरक्षा के प्रति होमगार्ड ने हमेशा अपनी भूमिका सही ढंग से निभाई है। आपदाओं के समय होमगार्ड ने हमेशा अपनी जिम्मेदारी निभाई और कई जिंदगियां बचाई हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में होमगार्डस उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

image