3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video: शिक्षक बनने से पहले दी शोलों के बीच अग्नि परीक्षा, परीक्षा केन्द्रों के बाहर नहीं हुए छाया के इंतजाम

भरी दोपहरी के बीच दो बजे से शुरू हुई परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों को बरसते शोलों के बीच परीक्षा केन्द्रों के बाहर तपना पड़ा।

2 min read
Google source verification
BSc BEd Examination

dd

-छांव तलाशते रहे परीक्षार्थी
-परीक्षा केन्द्रों के बाहर नहीं हुए छाया के इंतजाम
-पीटीईटी व बीए,बीएड परीक्षा

टोंक. पीटीईटी, बीएबीएड तथा बीएससी बीएड परीक्षा का आयोजन रविवार हुआ। भरी दोपहरी के बीच दो बजे से शुरू हुई परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों को बरसते शोलों के बीच परीक्षा केन्द्रों के बाहर तपना पड़ा। दूरदराज से आए परीक्षार्थी केन्द्रों के बाहर छांव तलाशते रहे।

लगाई अतिरिक्त बसें
बीएड परीक्षा को लेकर रोडवेज प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए थे। यातायात प्रबन्धक कजोड़मल मीना ने बताया कि निर्धारित शिडयूल के अलावा भार अनुसार अतिरिक्त बसें संचालित की गई। इससे अभ्यर्थियों को परेशानी नहीं हुई।

आवेदकों को बैंरग लौटना पड़ा
मालपुरा. नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों की भर्ती को लेकर स्वायत्त शासन विभाग की ओर से अवकाश के दिन भी कार्यालय खोलकर सफाई कर्मचारियो के आवेदन जमा किए जाने थे, लेकिन नगर पालिका में शनिवार व रविवार को कार्यालय नहीं खोले जाने से आवेदकों को बैंरग लौटना पड़ा।

इससे आक्रोशित लोगों ने जिला कलक्टर व स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक को ज्ञापन भेजकर सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कारवाई की मांग की। अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के जिलाध्यक्ष शशि गोयर, पूर्व उपाध्यक्ष चेतन वाल्मीकि, डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक विकास संस्थान के गजेन्द्र वर्मा, रमेश चन्द, विनोद के नेतृत्व फार्म भरने आए आवेदकों ने जिला कलक्टर व स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक को भेजे ज्ञापन में अवगत कराया कि विभाग की ओर से अवकाश के दिन भी कार्यालय खोलकर सफाई कर्मचारियो के आवेदन जमा किए जाने के आदेश दिए जाने के बाद भी पालिका में शनिवार व रविवार को कार्यालय नहीं खोले गए, जिससें आवेदकों को बैंरग लौटना पड़ा।

आलम यह था कि दोपहर 12 बजे ही कई परीक्षार्थी केन्द्रों के बाहर आ डटे। हालांकि परीक्षा का समय दोपहर दो से शाम पांच बजे तकथा। इसके बावजूद केन्द्रों के बाहर रोल नम्बर आदि देखने के लिए अभ्यर्थियों को लू के झोंखों के बीच खड़ा रहना पड़ा।

परीक्षा के जिला पर्यवेक्षक प्रोफेसर आर. एस. मीना ने बताया कि परीक्षा का आयोजन शहर के 20 परीक्षा केन्द्रों पर हुआ। इसमें 15 केन्द्रों पर पीटीईटी परीक्षा हुई, जबकि पांच केन्द्रों पर बीए-बीएड तथा बीएससी-बीएड परीक्षा हुई।

परीक्षा में 10 हजार 427 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 557 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर 7 उडऩ दस्तों का गठन किया गया।

Story Loader