3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाइक सवार दंपती की हुई सड़क हादसे में मृत्यु, शव मोर्चरी में रखवाए

टोंक जिले के उनियारा कस्बे में टोंक-सवाई माधोपुर हाईवे मार्ग पर उनियारा में बनी पुलिया पर सड़क दुर्घटना में दंपती की मृत्यु हो गई। दोनों के शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया है।

2 min read
Google source verification

टोंक

image

Rakesh Verma

Nov 21, 2023

बाइक सवार दंपती की हुई सड़क हादसे में मृत्यु, शव मोर्चरी में रखवाए

बाइक सवार दंपती की हुई सड़क हादसे में मृत्यु, शव मोर्चरी में रखवाए

बाइक सवार दंपती की हुई सड़क हादसे में मृत्यु, शव मोर्चरी में रखवाए

टोंक जिले के उनियारा कस्बे में टोंक-सवाई माधोपुर हाईवे मार्ग पर उनियारा में बनी पुलिया पर सड़क दुर्घटना में दंपती की मृत्यु हो गई। दोनों के शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया है।

सहायक उप निरीक्षक रतनलाल ने बताया कि जयपुर से मजदूरी करके आ रहे श्योपुर थाना अंतर्गत ननावत के रहने वाले मृतक राम सिंह (35) पुत्र बजरंग लाल बैरवा एवं उसकी पत्नी सुर्ज्ञानी दोनों बाइक पर जयपुर की ओर से आ रहे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने गफलत एवं लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए उनके टक्कर मार दी। इससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए।

थोड़ी देर बाद बाइक चालक राम सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल उसकी पत्नी को लोगों ने चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन जब तक वह चिकित्सालय पहुंचते उसके बीच में ही उसने ही दम तोड़ दिया।

दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को सूचित किया। इस पर परिजन द्वारा वहां पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। दोनों शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं।

दुर्घटना पॉइंट बनी हाईवे की पुलिया... राष्ट्रीय राजमार्ग 116 उनियारा से निकलने वाली पुलिया जो कि एक ओर से बढ़ाया इंडस्ट्रीज के वहां उतरती है। वहीं दूसरी ओर पाटोदी इंडस्ट्रीज के वहां से चढ़ती है।

दोनों ही पुलिया के प्वाइंटों पर कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी है जिनमें लोगों की जान जा चुकी है इन दुर्घटना पोइंटों पर राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

जबकि इन पर ना तो वहां लाइट की व्यवस्था है, नहीं वहां साइड रोड निकालने के लिए दिशा ***** यंत्र लगे हुए हैं, मौके पर कोई दिशा ***** यंत्र नहीं लगे हुए होने के कारण हाइवे से आने वाली तेज गति से साधन वहां से नीचे और जाने वाले साधनों में भिड़ंत हो जाती है जिसके कारण कई लोगों की जान जा चुकी है।

पाटौदी इंडस्ट्रीज के वहां जब लोग उनियारा की ओर आने के लिए इस मार्ग से साइड मार्ग में होकर निकलते हैं, तब वहां मौके पर कोई दिशा ***** यंत्र एवं लाइट की व्यवस्था नहीं होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है।

इस बारे में कई जनप्रतिनिधियों सहित लोगों ने अधिकारियों को अवगत करवाया, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Story Loader