scriptचाकू से वार कर कांस्टेबल की हत्या | Constable murdered by knife | Patrika News
टोंक

चाकू से वार कर कांस्टेबल की हत्या

किसी ने चाकू से ताबड़-तोड़ हमला कर हत्या कर दी। मृतक कांस्टेबल मेहंदवास निवासी मुकेश पुत्र रामकिशन जाट है। वह पुलिस लाइन में तैनात था।

टोंकJul 28, 2019 / 10:51 am

MOHAN LAL KUMAWAT

Hand-to-hand attack with knife

टोंक. कांस्टेबल मुकेश की हत्या के बाद मेहन्दवास गांव में प्रदर्शन करते ग्रामीण।

टोंक. पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कांस्टेबल police constable की शुक्रवार रात मेहंदवास कस्बे में लाम्बा बायपास पर किसी ने चाकू से ताबड़-तोड़ हमला Hand-to-hand attack with knife कर हत्या कर दी। मृतक कांस्टेबल dead constable मेहंदवास निवासी मुकेश पुत्र रामकिशन जाट है। वह पुलिस लाइन में तैनात था।
read more : एटीएम से नहीं निकले दो हजार , टोल फ्री नम्बर पर शिकायत की तो गायब हो गए 99 हजार
वारदात के बाद ग्रामीणों ने मेहन्दवास थाने के बाहर प्रदर्शन Demonstration outside the police station किया, लेकिन पुलिस ने समझाइश explanation कर उन्हें शांत किया। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई मनीष जाट की ओर से कुछ नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज murder case filed किया है।
पुलिस व परिजनों ने बताया कि मुकेश शुक्रवार शाम ड्यूटी के बाद मेहंदवास स्थित घर पर आया था। जहां वह खाना खाने के बाद लाम्बा बायपास पर किसी से मिलने गया था।

read more : भोर तक झूमते रहे श्रद्धालु : बरस बरस म्हारा इन्दर राजा
पुलिस को लोगों ने सूचना दी कि लाम्बा बायपास पर एक जना लहूलुहान Blushing हाल में सडक़ पर पड़ा है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने उसे टोंक के सआदत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मुकेश की मौत हो गई।

पुलिस को लोगों ने बताया कि मुकेश लहूलुहान Blushing हाल में भागता हुआ लाम्बा बायपास स्थित सडक़ पर आकर गिर गया था। सम्भवतया आरोपियों का उसके साथ झगड़ा हो गया। इसमें आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमले कर दिए। पुलिस अब हत्या करने वालों का पता लगा रही है।
read more : बीसलपुर बांध में बचा मात्र दो टीएमसी पानी

फिलहाल पुलिस ने 5 जनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं भारी पुलिस जाप्ते के बीच मृतक कांस्टेबल का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने भी पुष्प अर्पित किए। मुकेश की मौत पर साथी पुलिस जवानों की भी आंखें नम थी। वे भी साथी की हत्या पर दुखी थे।

कई तरह की जताई जा रही है आशंकाएं: पुलिस कांस्टेबल मुकेश जाट की हत्या को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई feared जा रही है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि उसका गांव के किन्हीं लोगों से जमीन विवाद चल रहा था। ऐसे में आशंका है कि वे लोग भी झगड़े के बाद हत्या कर सकते हैं।
शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव जब मेहंदवास पहुंचा तो वहां लोगों ने मुआवजा व नौकरी समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस पर एएसपी विपिन शर्मा ने उन्हें समझाकर शांत किया।

read more : video: टोंक सआदत अस्पताल की लैब में मंडराया संक्रमण का खतरा, जांच नमूनों में छत से गिर रहा चूना , टपक रहा पानी
पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे। वहीं मृतक के छोटे भाई मनीष ने कुछ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दी है। इस पर पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
गौरतलब है कि मृतक का विवाह करीब सालभर पहले ही हुआ था। परिवार में मातम छाया हुआ है। इधर, मुकेश की पिता की मृत्यु भी पिछले साल ही हुई थी। ऐसे में परिवार की जिम्मेदारी मुकेश पर ही थी।

Home / Tonk / चाकू से वार कर कांस्टेबल की हत्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो