टोंक

डांडिया ने मोहा दर्शकों का मन

सैंट सोल्जर महिला महाविद्यालय में शुक्रवार रात डांडिया महोत्सव का अयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी शिवराम यादव थे।

टोंकOct 06, 2019 / 12:32 pm

MOHAN LAL KUMAWAT

टोंक में शुक्रवार रात डांडिया महोत्सव में प्रस्तुतियां देती युवतियां।

टोंक. सैंट सोल्जर महिला महाविद्यालय में शुक्रवार रात डांडिया महोत्सव Dandiya Festival का अयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी शिवराम यादव थे।
read more : सिद्धचक्र विधान में उमड़े श्रद्धालु

विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मोहम्मद नसीम, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक हीरालाल जाट व पूर्व एडीओ दशरथ सोनी थे। समारोह की शुरुआत मां भगवती की प्रतिमा पर माल्यार्पण Wreath on Mother Bhagwati’s statue व दीप जलाकर की गई। छात्राओं ने भगवती दुर्गा की आरती Aarti of Bhagwati Durga पर नृत्य प्रस्तुति दी।
read more : नवरात्र के उपलक्ष्य में कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया

स्नातकोत्तर व बीएड, एसटीसी, बीएससीबीएड, बीएबीएड एवं विद्यालय की छात्राओं ने नौ देवी के रूप Girl students form nine goddesses में छवि, महिषासुर मर्दन का दृष्य, बंगाली, गुजराती परिधानों में प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।
read more : धुवाकलां में विद्यालय के तालाबंदी, बाजार बंद करा लगाया जाम
मुख्य अतिथि ने कहा कि शक्ति के रूप में हम तीन देवियों की पूजा मुख्य रूप से करते हैं। इनमें मां भगवती, लक्ष्मी
और सरस्वती Lakshmi and Saraswati है, लेकिन दुनिया में जीत सदा सरस्वती की होती है।
इसलिए आप अपनी शिक्षा को बुलंदियों तक पहुंचाइए Make it to the highs. । अंत में महाविद्यालय निदेशक बाबूलाल शर्मा, प्रबंध निदेशक हितेश शर्मा, प्राचार्य डॉ.प्रिया सक्सेना, स्कूल की प्राचार्य शिप्रा शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन आकांशा शर्मा व शोभा शर्मा ने किया।
read more : कोटा से गिरफ्तार आरोपी महिलाओं से 2 लाख के चोरी के आभूषण बरामद
डांडिया का लिया आनंद
राजीव गांधी विधि महाविद्यालय में डांडियां उत्सव मनाया गया। इसमें विधि के विद्यार्थियों ने बढ़चढकऱ हिस्सा लिया।विद्यार्थी निखिल गुप्ता, लवीना गिदवानी, शुभम मित्तल, उवर्षी मिश्रा, पलक अरोड़ा व महाविद्यालय स्टॉफ ने डांडिया का आनंद आनन्द लिया।
इस दौरान निदेशक एडवोकेट रामसिंह मुकुल, उपाचार्य डॉ. दिशान्त बजाज, देव टी.टी. कॉलेज प्राचार्य डॉ. दामोदर चावला, डॉ. समसाम अली खान, डॉ.बी.एस. नोगिया, आदि मौजूद थे।


रानी लक्ष्मीबाई ग्रुप रहा प्रथम
निवाई. एमडीएस उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को विद्यार्थियों द्वारा रंगोली, मेहंदी, चित्रकला एवं थाली सजा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कोषाध्यक्ष ब्रजसुंदर शर्मा ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में रानी लक्ष्मीबाई ग्रुप प्रथम रहा। सरोजिनी ग्रुप द्वितीय एवं महादेवी ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा।
थाली सजाओ प्रतियोगिता में चंद्रशेखर प्रथम, उर्मिला द्वितीय एवं पूजा तृतीय स्थान में रही। इसी प्रकार मेहंदी प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक में राजलक्ष्मी प्रथम, निशा द्वितीय एवं मनीषा तृतीय स्थान पर रही, चित्रकला प्रतियोगिता में कोमल प्रथम, अक्षिता द्वितीय एवं दीपक तृतीय स्थान पर रहे।
उन्होंने बताया कि चित्रकला कक्षा 9 से 12 तक में प्रिया प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय एवं निशा तृतीय स्थान पर रही। जिनको अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.