इंटक के अध्यक्ष अशफाक मोहम्मद ने बताया कि गत 27 जुलाई को परिवहन मंत्री की अध्यक्षता में संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई थी। इसमें मंत्री ने सेवानिवृत कर्मचारियों को परिलाभ का भुगतान, रोडवेज की नई बसों का क्रय, कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के अनुसार वेतन, पेंश, भत्ते तथा रोडवेजे में रिक्त पदों को भरने की स्वीकृति पर सहमति बनी थी।