3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने निकाली रैली

विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की ओर से शुक्रवार को एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल की गई।  

less than 1 minute read
Google source verification
एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने निकाली रैली

एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने निकाली रैली

विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की ओर से शुक्रवार को एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल की गई। इसके तहत अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ जिला शाखा टोंक के अध्यक्ष रामनारायण चौधरी की अध्यक्षता में कर्मचारी डाक बंगले में एकत्रित हुए। इसमें बताया कि पीएफआरडी बिल को निरस्त कर पुरानी पेंशन को जारी रखने, वेतन आयोग गठित करने, संविदा प्रथा को खत्म कर संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, नई शिक्षा नीति 2020 को वापस लेने जैसी मांगों के समर्थन में आंदोलनरत है।

जिला महामंत्री सज्जन ङ्क्षसह ने बताया कि पुरानी पेंशन बचाने का ये सबसे उपयुक्त और अंतिम समय है। इस समय में हमें देश भर के जो कर्मचारी हड़ताल पर हैं, उनके साथ एकजुटता दिखाकर मनोबल बढ़ाने का ये प्रयास है। प्रदेश कोषध्यक्ष प्रहलाद चौधरी, प्रगतिशील शिक्षक संघ के जिला संरक्षक तुलसीराम मीना, ज्ञान ङ्क्षसह, एएनएम संघ जिलाध्यक्षा भारती मीणा, शिक्षक संघ प्रगतिशील कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष जसवंत ङ्क्षसह आदि मौजूद थे।

थाने में हुई जागरुकता बैठक

देवली. दिनों दिन विभिन्न तरीके से बढ़ रहे साइबर अपराध के प्रति जागरुकता एवं बचाव के तरीके की जानकारी को लेकर थाने में बैठक हुई। इसमें थानाधिकारी भंवर लाल एवं साइबर थाने टोंक से आए हैड कांस्टेबल ने आमजन, व्यापारी एवं पुलिस कर्मियों को कानूनी एवं बचाव की कार्रवाई से अवगत कराया।शुक्रवार दोपहर थाने में आयोजित बैठक में साइबर थाना के हैड कांस्टेबल राजेंद्र ने फ्रॉड के बढ़ते मामलों को लेकर सावचेत किया।

बचने के लिए कानूनी सहायता एवं ट्रोल नम्बर 1092 का उपयोग करके जानकारी देने को कहा। ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके। इसके लिए बनाए थाने में रिपोर्ट भी दर्ज की जाती है और विशेषज्ञ की सहायता से लोगों को राहत प्रदान की जाती है। थानाधिकारी भंवरलाल वैष्णव ने भी साइबर क्राइम संबंधी जानकारी आमजन को दी गई।

Story Loader