2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंदिरों में फागोत्सव का जमने लगा रंग, फाग गीतों पर राधा-कृष्ण बनकर थिरकी महिलाएं

अग्रवाल सेवा सदन में रविवार को गुलाल के रंग एवं फाग गीतों की स्वर लहरियों के बीच संगीतमय फागोत्सव मनाया गया, जिसमें महिलाओं ने भाव-भिवोर होकर होली के भजनों पर नृत्य किया।

2 min read
Google source verification
मंदिरों में फागोत्सव का जमने लगा रंग, फाग गीतों पर राधा-कृष्ण बनकर थिरकी महिलाएं

मंदिरों में फागोत्सव का जमने लगा रंग, फाग गीतों पर राधा-कृष्ण बनकर थिरकी महिलाएं

निवाई. अग्रवाल सेवा सदन में रविवार को गुलाल के रंग एवं फाग गीतों की स्वर लहरियों के बीच संगीतमय फागोत्सव मनाया गया, जिसमें महिलाओं ने भाव-भिवोर होकर होली के भजनों पर नृत्य किया। महिला मण्डल प्रवक्ता संजू जौंला ने बताया कि फागोत्सव की शुरुआत उद्योगपति सुशील जैन, जयप्रकाश जैन, गिरीश जैन एवं राहुल जैन ने भगवान राधा कृष्ण की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।


फागोत्सव में सर्वप्रथम मां सरस्वती, बाबा श्याम एवं गणेश वन्दना के साथ शुरुआत की। इस दौरान दीप माला महिला मण्डल जयपुर ने एक से एक धार्मिक भजनों की प्रस्तुतियां दी, जिस पर श्वेता जैन,कृष्णा जैन, साधना जैन, आरती जैन एवं मीना जैन ने नृत्य किया। कार्यक्रम में फाग के गीतों की धुन पर नाचते गाते हुए फूलोंं से होली खेली गई। फागोत्सव के तहत कई प्रतियोगिता आयोजित की गई। फागोत्सव में जयपुर से आई दीपमाला महिला मण्डल के कलाकारों का नीरा जैन, कृष्णा जैन एवं शकुंतला भाणजा एंड ग्रुप ने राजस्थानी परम्परा अनुसार सत्कार किया।

इस अवसर पर शशी सौगाणी, ज्योति छाबड़ा, शकुंतला भाणजा, ममता बोहरा, सपना छाबड़ा, मीनाक्षी भाणजा, बबीता जैन एवं सहित कई महिलाएं मौजूद थी। इसी प्रकार भट्टों के मोहल्ले में स्थित जंगजीत महादेव मंदिर में महिला मंडल द्वारा फागोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें होली के भजनों पर महिलाओं ने नृत्य किया तथा आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।


नृत्य प्रस्तुत कर भगवान को रिझाया
वनस्थली. क्षेत्र में कृष्ण मंदिर में फाग महोत्सव एवं बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें अंजू शर्मा के सान्निध्य में भजनोत्सव कराया गया। फागोत्सव में श्री सनातन ब्राह्मण महासभा की महिलाओं ने फूलों की होली खेली। इस अवसर पर महिलाओं ने भक्ति नृत्य प्रस्तुत कर भगवान को रिझाया। संगठन के टोंक जिला अध्यक्ष विजय गौत्तम व प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय तिवारी सहित अनेक पदाधिकारियों का सान्निध्य रहा।

भजन कीर्तन किया
देवली. शहर की जनता कॉलोनी वार्ड नम्बर 15 मे रविवार दोपहर को महिला मित्र मंडल के तत्वावधान में फागोत्सव का आयोजन किया गया। मंडल सदस्यों ने पांडाल को गुब्बारे व फूलों से अच्छी तरह सजाया। वहीं पर राधा कृष्ण की सजीव झांकी व दरबार सजाया गया। फागोत्सव में शहर की दर्जनों महिला मंडलियों व महिलाओं ने भजन कीर्तन किया। भजनों पर नृत्य कर फूलों की होली खेली और फागोत्सव का आनन्द लिया।

सजाई सजीव झांकियां

लाम्बाहरिसिंह. कस्बे के बालाबारी बालाजी मंदिर पर रविवार को जय माताजी महिला मण्डल तत्वावधान में फागोत्सव मनाया गया। इसमें राधा-कृष्ण की मनमोहक संजीव झांकी सजाकर महिलाओं ने संगीत के साथ भजनों की प्रस्तुतियां व नृृत्य के साथ गुलाब के फूलों से होली खेली। मण्डल सदस्य लीला काबरा ने बताया कि संजीव झांकी सजाकर विभिन्न भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान महिलाओं ने भक्ति नृृत्य किया। संगीता अग्रवाल ने बताया कि संगीतमय महाआरती कर भोग लगा प्रसाद वितरण किया गया, इस दौरान संगीता अग्रवाल, अनिता सैनी ,सीमा शर्मा, ऊषा शर्मा, मधु सहित काफी संख्या में सभी महिलाएं शामिल हुई।

Story Loader