scriptधार्मिक कार्यक्रम: मंत्रोच्चारण के साथ अघ्र्य चढ़ाए | Religious Program: Mantra with Mantra | Patrika News
टोंक

धार्मिक कार्यक्रम: मंत्रोच्चारण के साथ अघ्र्य चढ़ाए

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव व विश्व शांति महायज्ञ में सौधर्म इन्द्र पदमचन्द-निर्मला देवी गोयल सहित इन्द्र-इन्द्राणियों ने याग मण्डल विधान में मंत्रोच्चारण के साथ अघ्र्य चढ़ाए।

टोंकMay 21, 2019 / 01:01 pm

MOHAN LAL KUMAWAT

World peace master

मालपुरा पाण्डुक शिला मन्दिर में नवीन वेदियों की पूजा-अर्चना करते इन्द्र-इन्द्राणियां।

मालपुरा. सकल दिगम्बर जैन समाज व अग्रवाल दिगम्बर जैन समाज मालपुरा के तत्वावधान में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव व विश्व शांति महायज्ञ में सौधर्म इन्द्र पदमचन्द-निर्मला देवी गोयल सहित इन्द्र-इन्द्राणियों ने याग मण्डल विधान में मंत्रोच्चारण के साथ अघ्र्य चढ़ाए।
मंगलवार को पंचकल्याणक महोत्सव में जन्मकल्याणक महोत्सव पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। पंचकल्याण महोत्सव में सुबह जाप्य, नित्यमह अभिषेक, शांतिधारा, मन्दिर वेदी शुद्धि, वास्तु विधान,

दोपहर में याग मण्डल विधान पूजन, सीमान्तन क्रिया, आकार शुद्धि विधान की क्रियाओं का आयोजन किया गया। दोपहर में आयोजित याग मण्डल विधान में इन्द्र-इन्द्राणियों ने मंत्रोच्चारण के साथ विधानमण्डल में अघ्र्य चढ़ाए।
शाम को गुरुभक्ति, मंगल आरती, शास्त्र सभा व रात्रि में सौधर्म इन्द्र सभा, महाराज विश्वसेन का राजदरबार, तत्व चर्चा, धनपति कुबेर द्वारा रत्नों की वृष्टि, अयोध्या नगरी की रचना, अष्टकुमारियों द्वारा माता की सेवा,
माता को सौलह स्वप्नों के दर्शन, सौधर्म इन्द्र पदमचन्द गोयल द्वारा अवधिज्ञान का उपयोग सहित कई धार्मिक नाटिकाओं का मंचन किया गया। समारोह में पंचकल्याणक महोत्सव समिति के संरक्षक पदमचन्द गोयल,

अध्यक्ष ताराचन्द जैन, उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद मोदी, कैलाश चन्द जैन, महामंत्री महावीर प्रसाद, मंत्री ओमप्रकाश जैन, कोषाध्यक्ष पदमचन्द जैन ठेग्या, पाण्डुकशिला युवा मंच के अध्यक्ष दीपक ठेग्या, उपाध्यक्ष अमित कुमार जैन,
मंत्री दीपक गोयल सहित संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। पंचकल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष ताराचन्द जैन कठमाणा वालों ने बताया कि मंगलवार को भगवान के जन्मकल्याणक महोत्सव पर तीर्थंकर बालक का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
जयपुर रोड स्थित पाण्डुक शिला मन्दिर से सुबह साढ़े 8 बजे 21 हाथी, 3 बग्गी, 5 घोड़ी, 4 बैण्ड, 4 सफरी रथ सहित शाही लवाजमे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी।

शोभायात्रा कस्बे के व्यास सर्किल, सुभाष सर्किल, नवीन मण्डी, गांधी पार्क, माणक चौक, आजाद चौक होते हुए पाण्डुक शिला पहुंचेगी जहां तीर्थंकर बालक का प्रथम जन्माभिषेक किया जाएगा। मानव रहित हेलीकॉफ्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी।

Home / Tonk / धार्मिक कार्यक्रम: मंत्रोच्चारण के साथ अघ्र्य चढ़ाए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो