scriptकोलकात्ता से हवाई जहाज में आए फूलों से सजा निवाई में खाटू नरेश का दरबार | Tableau of decorated Khatushyam on Patotsv the Niwai white temple | Patrika News
टोंक

कोलकात्ता से हवाई जहाज में आए फूलों से सजा निवाई में खाटू नरेश का दरबार

इन्द्रा कॉलोनी स्थित श्याम मंदिर के पाटोत्सव पर शनिवार को हवाई जहाज से कोलकात्ता से मंगवाए गए विशेष प्रकार के फू लों से बाबा श्याम की विशेष झांकी सजाई गई।

टोंकFeb 16, 2020 / 11:02 am

pawan sharma

कोलकात्ता से हवाई जहाज में आए फूलों से सजा निवाई में खाटू नरेश का दरबार

कोलकात्ता से हवाई जहाज में आए फूलों से सजा निवाई में खाटू नरेश का दरबार

निवाई. इन्द्रा कॉलोनी स्थित श्याम मंदिर के पाटोत्सव पर शनिवार को हवाई जहाज से कोलकात्ता से मंगवाए गए विशेष प्रकार के फू लों से बाबा श्याम की विशेष झांकी सजाई गई। वहीं दर्शनों के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर व्यवस्थापक रवि अग्रवाल ने बताया कि पाटोत्सव पर प्रति वर्ष कोलकात्ता से विभिन्न प्रजातियों के कई रंगों के फू लों से बाबा का शृंगार किया जाता हैं।
पाटोत्सव पर शनिवार को मंदिर परिसर में भजन संध्या आयोजित की गई। भजन संध्या की शुरुआत गायिका रजनी ने गणेश वंदना से की। श्रद्धालुओं ने भजनों पर भाव विभोर होकर भक्ति नृत्य किया। ऋ तु पांडे, महेश दरगड़, अनिल शर्मा, रवि पारीक सहित कई गायकों ने भजन गाए।
इस अवसर श्याम सेवार्थ संस्थान के अध्यक्ष दिलीप ईसरानी, ऑल इण्डिया पारीक महासभा के जिला चेतन पारीक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। शनिवार की सुबह वैदिक आचार्यों के सान्निध्य में बाबा श्याम का पंचगव्य और पंचामृत से महाभिषेक किया गया।
तत्पश्चात छप्पन भोग लगाकर महाआरती की गई। मनीष शर्मा ने101 आसनों पर संगीतमय श्याम पाठ का पठन शुरू हुआ। श्याम पाठ में संगीत की धुनों पर करीब चार घंटे तक श्रद्धालुओं श्याम पाठ किए। शाम को विभिन्न प्रकार व्यजनों का भोग लगाकर पंगत प्रसादी करवाई गई।
शांतिधारा से किया अभिषेक
नगरफोर्ट. कस्बे में जैन समाज की ओर से पंचकल्याणक की पहली वर्षगांठ पर आए आचार्य इंद्रनंदी ससंघ के सान्निध्य में बैण्ड बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा के आचार्य के सान्निध्य में मूनि निपूणनंदी का केश लोंच किया गया।
इसके बाद भगवान पाŸवनाथ का शांति धारा से अभिषेक किया गया व मंडल विधान के साथ कई कार्यक्रम आयोजित हुए। इस अवसर पर पदम चंद जैन, पारस कुमार गर्ग, राजेंद्र सोनी, महावीर बज, नंदकिशोर मोदी, वर्धमान जैन, हर्ष कुमार जैन, मनोज गर्ग, राजेश मोदी, मुकेश बंसल सहित समाज के लोग मौजूद थे।

Home / Tonk / कोलकात्ता से हवाई जहाज में आए फूलों से सजा निवाई में खाटू नरेश का दरबार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो