3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब हर घर को मिलेंगे दो-दो कचरा-पात्र, नगर परिषद ने जारी किया टेंडर

इसके साथ हर घर में एक जूट का थैला भी दिया जाएगा...

2 min read
Google source verification

टोंक

image

Dinesh Saini

Nov 30, 2017

dustbin

टोंक। घर से निकलने वाले कचरे को अब सडक़ किनारे पर नहीं फेंका जाएगा। इन्हें घर में ही एकत्र करने के लिए नगर परिषद शहर के सभी घरों में कचरा-पात्र का वितरण करेगी। इसके लिए एक फर्म को टेंडर दिया गया है। हर घर से इन पात्रों में जमा कचरे को एकत्र कर डम्पिंग यार्ड पहुंचाया जाएगा। परिषद ने फिलहाल 10 हजार कचरा-पात्र मंगवाए हैं। जल्द ही इनका वितरण समारोह में किया जाएगा। हर घर को दो कचरा-पात्र दिए जाएंगे। एक में सूखा तथा दूसरे में गीला कचरा रखना होगा। इसके साथ हर घर में एक जूट का थैला भी दिया जाएगा। इससे लोग सामान पॉलीथिन के स्थान पर इन थैलों में लाएं।

35 हजार हैं घर
शहर की आबादी करीब दो लाख है और घरों की संख्या 35 हजार है। कई घरों में लोगों ने अपने स्तर पर ही कचरा-पात्र रख रखे हैं, लेकिन अधिकतर में कचरा-पात्र नहीं है। ऐसे में लोग घर से निकलने वाले कचरे को सडक़ किनारे या फिर गली के मोड़ पर रखे कचरा-पात्र में डालते हैं। इससे गंदगी फैलती रहती है। अब नगर परिषद इससे बचने के लिए सभी घरों में कचरा-पात्र का वितरण कर रही है। इससे हर घर से निकलने वाले कचरे को सीधा कचरा संग्रहण वाहन में लिया जा सकेगा।

अभी आए 10 हजार सेट
नगर परिषद टोंक ने गीले व सूखे कचरे के लिए 10 हजार पात्र मंगवा लिए हैं। इसके साथ ही 10 हजार जूट के बैग भी मंगवा लिए हैं। इनको कुछ दिनों में होने वाले समारोह में वार्ड एक से वितरित किया जाएगा। बाद में शेष 25 हजार मकानों के लिए भी कचरा-पात्र तथा जूट के बैग मंगवाकर वितरित किए जाएंगे। नगर परिषद ने कचरा-पात्र के लिए 32 लाख तथा जूट बैग के लिए 4 लाख रुपए का टेंडर जारी किया है।

अभी और आएंगे
- फिलहाल कचरा-पात्र के दस हजार सेट आए हैं। अभी और आएंगे। इन्हें जल्द ही हर घर तक पहुंचाया जाएगा।
लक्ष्मीदेवी जैन, सभापति नगर परिषद, टोंक

Story Loader