29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुर्घटना के बाद कार चालक सहित तीन जनों की ग्रामीणों ने की धुनाई

पीछे से आ रही कार ने बाइक के टक्कर मार दी। कार में फंसी महिलाओं को निकाल अन्य वाहन से दूनी अस्पताल भेजा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 9 Jun 2017, 7:48 PM IST

tonk

बंथली क्षेत्र के दूनी अस्पताल में संथली मोड़ पर कार की टक्कर से घायल हुई बाइक सवार महिला का उपचार करते चिकित्साकर्मी।

बंथली. क्षेत्र के मूण्डिया व संथली मोड़ पर शुक्रवार को अलग-अलग हादसों में तीन महिला सहित चार जने घायल हो गए। दुर्घटना से नाराज ग्रामीणों ने संथली मोड़ पर कार चालक सहित तीन जनों की धुनाई कर दी।

थाना हैडकांस्टेबल हरफूल मीणा ने बताया कि छोटी उमर थाना हिण्डौली जिला बूंदी निवासी दम्पती जगदीश (45) पुत्र रामपाल वाल्मीकि व उसकी पत्नी मैना देवी वाल्मीकि (40) धुवांकला कस्बे से वापस गांव जा रहे थे। इस दौरान मूण्डिया गांव के पास पीछे से आ रही कार ने बाइक के टक्कर मार दी।

इससे दोनों घायल हो गए, जिन्हें गम्भीर हालत देवली से कोटा रैफर कर दिया। इधर, निवारिया निवासी बृजेश मीणा दो मासूमों सहित पांच जनों को बाइक पर बैठाकर निवारिया से नयागांव (रानीपुरा) जा रहा था। इस दौरान पीछे से आ रही कार ने बाइक के टक्कर मार दी।

दुर्घटना में निवारियां निवासी पिंकी (25) पत्नी सज्जनकुमार मीणा व प्रसन्न देवी (45) पत्नी घासीलाल मीणा घायल हो गई। इस दौरान सरोली से देवली जा रहे मानव तस्करी यूनिट प्रभारी रमेश तिवाड़ी व टीम ने कार में फंसी महिलाओं को निकाल अन्य वाहन से दूनी अस्पताल भेजा।

हालत गम्भीर होने पर दोनों को टोंक रैफर कर दिया। दुर्घटना में बाइक चालक निवारिया के बृजेश (18), खुशबू (6 माह) व कवरावास थाना टोडारायसिंह पवन मीणा (6) बाल-बाल बच गए। इस दौरान ग्रामीणों ने कार चालक समेत तीन जनों की धुनाई कर दी।

इस बीच मार्ग से गुजर रहे मानव तस्करी निरोधक टीम प्रभारी रमेश तिवाड़ी, कांस्टेबल अब्दुल वहाब, हरिनारायण व महिला कांस्टेबल सुनिता जाट ने बीच-बचाव कर चालक व तीनों को अपनी कार में बैठाया। बाद में दूनी पुलिस को सौंप दिया।