scriptमॉनसून के मौसम में इन वॉटरफॉल्स पर जाएं घूमने | Visit these water falls during monsoon season | Patrika News
ट्रेवल

मॉनसून के मौसम में इन वॉटरफॉल्स पर जाएं घूमने

ऊंचाई से गिरते पानी की आवाज निश्चित तौर पर आपको पसंद आएगी बल्कि लंबे समय तक यह एक्सपीरियंस आप भूल नहीं पाएंगे। हम आपको बता रहे हैं भारत के उन 5 वॉटरफॉल्स के बारे में जहां आपको जरूर जाना चाहिए-

Jul 20, 2017 / 07:24 pm

विकास गुप्ता

water falls

water falls

मॉनसून के मौसम में अगर आप कहीं घूमने की प्लान बना रहे हैं तो इन वॉटरफॉल्स पर घूमने जाया जा सकता है। ऊंचाई से गिरते पानी की आवाज निश्चित तौर पर आपको पसंद आएगी बल्कि लंबे समय तक यह एक्सपीरियंस आप भूल नहीं पाएंगे। हम आपको बता रहे हैं भारत के उन 5 वॉटरफॉल्स के बारे में जहां आपको जरूर जाना चाहिए-

कर्नाटक के सागर के घने जंगलों के बीच है जॉग फॉल्स। श्रावथी नदी 4 जलप्रपातों को बनाती है- राजा, रानी, रोवर और रॉकेट। ये 4 जलप्रपात ही मिलकर ग्रैंड वॉटरफॉल जॉग फॉल्स को बनाते हैं।

स्थानीय लोग कहते हैं कि गोवा बारिश के मौसम में जितना खूबसूरत लगता है उतना कभी नहीं लगता। अपने बीच और टूरिस्ट स्पॉट्स के अलावा गोवा जिस चीज के लिए दुनियाभर में मशहूर है वह दूधसागर फॉल्स। मॉनसून के सीजन में यह जलप्रपात और भी खूबसूरत हो जाता है।

दुनिया का सबसे मशहूर फॉल कनाडा का नियागरा फॉल्स है और अथीरापिल्ली को भारत का नियागरा कहते हैं। इसके पीछे की वजह है इसका 330 फीट चौड़ा विशाल और विहंगम दृश्य। अथीरापिल्ली फॉल्स केरल के थ्रीस्सुर में है।

यह भारत का सबसे भव्य और शानदार चित्रकूट फॉल्स वॉटर फॉल है जो अद्भुत 520 फीट के एरिया में फैला हुआ है। यहां करीब 100 फीट की ऊंचाई से पानी नीचे गिरता है।

Home / Travel / मॉनसून के मौसम में इन वॉटरफॉल्स पर जाएं घूमने

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो