बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों अपने टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' (Kaun Banega Crorepati 14) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। शो को काफी पसंद किया जा रहा है। शो में अब तक कई कंटेस्टेंट्स लखपति बन चुके हैं। शो में अक्सर अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए सेलेब्स आते रहते हैं। हाल ही में फिल्म 'ऊंचाई' की टीम सेट पर पहुंची थीं। इस दौरान अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और नीना गुप्ता समेत सभी लोगों ने सेट पर जमकर मस्ती की।