आलिया और रणबीर दोनों नन्ही परी के आगमन पर जश्न में डूबे हैं। आलिया को भी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। आलिया अपनी बेटी के साथ घर पहुंच गईं हैं जहां उनके परिवार ने धूमधाम से नन्हे मेहमान का स्वागत किया है।
नीतू कपूर ने बताया था कि रणबीर और आलिया की बेटी काफी क्यूट है। इसके साथ ही मां और बेटी दोनों ही हेल्दी हैं। जब नीतू कपूर से पूछा गया कि बेटी किसकी तरह दिखती हैं तो उन्होंने जवाब में कहा, ‘अभी वो बहुत छोटी है इसलिए कुछ नहीं कह सकते हैं पर वो काफी क्यूट है।’