उदयपुर

मवे​शियों का ​​शिकार करने वाला पैंथर हुआ कैद, वन में छोड़ा

- करगेट में किया था बछड़ी का शिकार

less than 1 minute read
मवे​शियों का ​​शिकार करने वाला पैंथर हुआ कैद, वन में छोड़ा

उदयपुर. शहर के नजदीक मौजूद भल्लों का गुड़ा गांव में मवेशियों का शिकार करने वाला पैंथर गुरुवार रात को पिंजरे में कैद हुआ। इस पैंथर ने करगेट में बुधवार रात को गाय की बछड़ी का शिकार किया था।

सहायक उपवन संरक्षक नरपत सिंह राठौड़ ने बताया कि भल्लों का गुड़ा और आसपास के क्षेत्र में करीब एक माह से पैंथर की गतिविधि दिखाई दे रही थी। गत 16 जून को भी इसने एक मवेशी को मार दिया था। इसके बाद वन विभाग ने यहां पिंजरा लगाया। इसी दौरान बुधवार रात को पास के ही गांव करगेट में मदनलाल मेघवाल की गाय के बछड़ी को मार दिया। इस पर गुरुवार को पिंजरे की लोकेशन करगेट करके बछड़ी के अवशेष डाले गए। इससे पैंथर पिंजरे में कैद हो गया। यह पैंथर 3 से 4 साल का है और पूरी तरह से स्वस्थ्य है।
इस दौरान सहायक वनपाल लक्ष्मी एवं दिग्विजय सिंह द्वारा निगरानी की गई। पैंथर के पिंजरे में कैद होने पर शुक्रवार को दूरदराज के वन क्षेत्र में छोड़ा गया।

Updated on:
26 Jun 2023 06:43 pm
Published on:
23 Jun 2023 09:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर