उदयपुर

इस स्मार्ट सिटी में पहली बार स्मार्ट सिटी कंपनी की सीईओ बनी ये महिला आईएएस अफसर

आईएएस मंजू को दी जिम्मेदारी ( smart city)

2 min read
Oct 26, 2019

मुकेश हिंगड़ / उदयपुर. भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी डा. मंजू उदयपुर स्मार्ट सिटी कंपनी (udaipur smart city) की सीईओ होगी। वे कंपनी में सीईओ के पद पर पहली महिला अधिकारी होगी। जिला कलक्टर आनंदी ने शुक्रवार को निकाले एक आदेश में उनको यह जिम्मेदारी दी है। मंजू इस समय सहायक कलक्टर (फास्ट ट्रेक) के पद पर है और सीईओ स्मार्ट सिटी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। वे इससे पहले वल्लभनगर, गिर्वा में रह चुकी और प्रशिक्षण अवधि में भी उदयपुर रही। सीईओ स्मार्ट सिटी का पद अतिरिक्त रूप से उदयपुर जिला परिषद के सीईओ आईएएस कमर चौधरी के पास था लेकिन उनका जोधपुर जिला परिषद में स्थानातंरण हो गया, स्मार्ट सिटी सीईओ के पद से तो चौधरी रिलीव हो गए लेकिन उनको जिला परिषद से अभी रिलीव नहीं किया गया है। इससे पहले यह पद तत्कालीन नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग के पास था, उनके झालावाड़ कलक्टर के पद पर स्थानांतरण होने के बाद कमर चौधरी को यह जिम्मेदारी दी गई थी। इधर, शुक्रवार को ही स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार आरएएस अधिकारी प्रदीप सिंह सांगावत ने संभाल लिया।

भाटी का एक महीने में फिर तबादला
सुखाडिय़ा विवि में पिछले दिनों चर्चा में रहे रजिस्ट्रार हिम्मत सिंह भाटी का फिर तबादला किया गया है। भाटी का सुखाडिय़ा विवि के रजिस्ट्रार पद से महीने भर पहले ही तबादला हुआ था, उन्होंने 18 सितंबर को यूआईटी में भूमि अवाप्ति अधिकारी के पद पर कार्यभार संभाला था, अब नई तबादला सूची में उनको यूआईटी से वाणिज्यकर विभाग में उपायुक्त (प्रशासन) लगाया है।

बुनकर जयपुर से वापस उदयपुर में
उदयपुर यूआईटी से ओएसडी के पद से ओमप्रकाश बुनकर 7 मार्च 2019 को रिलीव हुए थे। अब सरकार ने बुनकर को फिर उदयपुर लगाया है, उनको अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) के पर पर लगाया है। यहां कार्यरत नरेश बुनकर को बांसवाड़ा में अतिरिक्त कलक्टर लगाया गया है।

Published on:
26 Oct 2019 02:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर