28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलवामा आतंकी हमले के बाद इस शहर में डस्‍ट बीन पर लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के स्टीकर

  - उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन के डस्टबीन पर लगाए स्टीकर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 22 Feb 2019, 1:21 PM IST

PAKISTAN MURDABAD STICKERS

पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में इस शहर में डस्‍ट बीन पर लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के स्टीकर

धीरेंद्र जोशी/उदयपुर. सिटी रेलवे स्टेशन के डस्टबीन पर किसी ने गुरुवार को पाकिस्तान मुर्दाबाद लिखे उसके झंड़े जैसा स्टीकर लगा दिया। यह स्टीकर किसने और कब लगाए, इसकी भनक रेलवे अधिकारियों को भी नहीं लगी। पत्रिका की ओर से जानकारी देने पर अधिकारी हरकत में आए और हाथों-हाथ इन स्टीकरों को हटवाया।

स्टीकर के बारे में जानकारी मिलने पर जब क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश श्रीवास्तव से बात की तो वे तुरंत हरकत में आए और सभी स्टीकर हटवाए गए। सूत्रों ने बताया कि स्टेशन पर रखे गए करीब 10 से 12 डटस्टबीन से स्टीकर हटवाए गए।

READ MORE : VIDEO पाकिस्तान का हुक्का पानी बंद कर देना चाहिए - मदनलाल

शहीद के परिवार को दी सहायता
उदयपुर . पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि और सहायता देने का दौर जारी है। बिनोल राजसमंद के शहीद नारायण लाल गुर्जर के परिवार को सहायता देने के लिए दल पहुंचा। गुरु नानक संस्थान की तीनों शाखाओं के कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन स्वेच्छा से शहीद की पत्नी को देने का संकल्प लिया था। इसी को लेकर राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी की मौजूदगी में 1 लाख 51 हजार रुपए का चेक दिया गया। इस दौरान गुरु नानक संस्थान प्रबंध कार्यकारिणी अध्यक्ष चिरंजीव ग्रेवाल, सचिव अमरपालसिंह पाहवा, पूर्व अध्यक्ष महेंद्रपालसिंह लिखारी, संयुक्त सचिव सतनाम सिंह, प्राचार्य प्रो. नरपतसिंह राठौड़, प्राचार्य विभा व्यास, फिरदोस खान पठान मौजूद थे। इधर, एमडीएस सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति प्रस्तुतियां दी।