scriptफिलीपींस में क्वारेंटाइन का उल्लंघन किया तो गोली मारेंगे, सऊदी में ट्रेवल हिस्ट्री छुपाई तो 1 करोड़ की पेनल्टी | Penalties Of Lockdown And Quarantine In Countries, Udaipur | Patrika News
उदयपुर

फिलीपींस में क्वारेंटाइन का उल्लंघन किया तो गोली मारेंगे, सऊदी में ट्रेवल हिस्ट्री छुपाई तो 1 करोड़ की पेनल्टी

– विदेशों में लॉकडाउन का पालन नहीं करने पर, ट्रेवल हिस्ट्री छिपाने पर मिलती है सख्त सजा –

उदयपुरApr 12, 2020 / 10:40 pm

madhulika singh

penalties.jpg
उदयपुर. शुक्र मनाइए कि आप भारत में रह रहे हैं नहीं तो शायद लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं करना आपको खासा महंगा पड़ सकता था। विदेशों में कई जगह लॉकडाउन का पालन ना करने पर लाखों-करोड़ों में पेनल्टियां हैं तो वहीं, क्वारेंटाइन के नियम तोडऩे पर तो गोली मारने तक के आदेश हैं। इसलिए अच्छा है कि लॉकडाउन के नियमों का पालन कर लीजिए। कहीं भारत सरकार भी नियमों का सख्त ना कर बैठे। जानिए, कौन से देश में क्या हैं लॉकडाउन और क्वारेंटाइन के नियमों की पालना नहीं करने पर पेनल्टीज-
अगर इटली में नियम तोड़ा तो भरिए 2.5 लाख का जुर्माना

इटली में लॉकडाउन तोडऩे की सजा काफी महंगी है। यहां बाहर निकलने पर 2.5 लाख और इटली के लोम्बार्डी में 4 लाख रु. का जुर्माना है। वहीं हांगकांग में क्वारेंटाइन का नियम तोडऩे पर 2.5 लाख जुर्माना या 6 माह जेल होने का नियम है। ऑस्ट्रेलिया की कुछ जगहों पर नियमों को तोडऩे पर 23 लाख रु जुर्माने चुकाने का प्रावधान है।
सऊदी अरब में ट्रेवल हिस्ट्री छुपाई तो 1 करोड़ की पेनल्टी

सऊदी अरब में बीमारी छिपाने और ट्रेवल हिस्ट्री छिपाने पर 1 करोड़ रु.के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। यह दुनिया में कोरोना से जुड़े नियमों को तोडऩे पर दी जाने वाली सबसे महंगी सजा है। पनामा में घर से बाहर निकलने के लिए महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग दिन रखे गए हैं। महिलाएं सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सिर्फ दो घंटे के लिए घर से बाहर निकल सकती हैं। जबकि बाकि दिन पुरुष घर के बाहर निकल सकते हैं। इतना ही नहीं पनामा में वॉलंटियर घर पर ही खाना पहुंचा रहे हैं।
फिलीपींस में क्वारेंटाइन का उल्लंघन किया तो गोली मारेंगे

कोरोना के कहर को देखते हुए रूस की संसद ने एंटी वायरस एक्ट को मंजूरी दी है। इसमें क्वारेंटाइन के नियमों को तोडऩे पर 7 साल की सजा सुनाने का प्रावधान है। वहीं मैक्सिको के युकाटन में कोरोना बीमारी छिपाने पर 3 साल की सजा दी जाएगी। फिलीपींस मेें क्वारेंटाइन का उल्लंघन करने वालों को गोली मारने के आदेश दिए हैं। जबकि दक्षिण अफ्रीका में बाहर निकलने वालों पर पुलिस रबर की गोली चला रही है।

Home / Udaipur / फिलीपींस में क्वारेंटाइन का उल्लंघन किया तो गोली मारेंगे, सऊदी में ट्रेवल हिस्ट्री छुपाई तो 1 करोड़ की पेनल्टी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो