
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मेवाड़ की धरती पर आ रहे है। मोदी सबसे पहले उदयपुर के महाराणा प्रताप डबोक एयरपोर्ट पर विशेष विमान से आएंगे। इसके बाद वे सीधे हेलीकॉप्ट से श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा जाएंगे। मोदी की यात्रा को लेकर प्रशासन व पुलिस ने पूरी तैयारियां और प्रबंध किए है ताे भाजपा ने पूरी भीड़ दिखाकर मिशन 2023 का जोश दिखाने के लिए ताकत लगा दी है। इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी व मेवाड़ के सांसद भी शामिल होंगे। मोदी की यात्रा को लेकर प्रदेश के कई नेता भी नाथद्वारा पहुंच रहे है। यहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आबू रोड पहुंचेंगे।
जानिए प्रधानमंत्री का पूरा कार्यक्रम
ये लोकार्पण व शिलान्यास मोदी करेंगे
मोदी की यात्रा से पहले मेवाड़ के मावली में आए सीएम अशोक गहलोत, देखे वीडियो....
Updated on:
10 May 2023 08:40 am
Published on:
10 May 2023 08:28 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
