READ MORE : 10 रुपए के नए नोट की ये है खासियतें, चॉकलेटी ब्राउन कलर का ये नोट जल्द आएगा लोगों के हाथ में, देखें वीडियो ओबीसी मोर्चा करेगा प्रतिभाओं का सम्मान
उदयपुर. भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से 13 जनवरी की दोपहर 2 बजे विवि मार्ग स्थित निजी गार्डन में प्रतिभावान सम्मान समारोह होगा। ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा ने बताया कि प्रदेश स्तर पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को 50-50 प्रतिभाओं का लक्ष्य सौंपा गया है। इसके तहत ओबीसी शहर मोर्चा की ओर से मंडलवार 20-20 प्रतिभाओं की छंटनी का लक्ष्य सौंपा गया है। मोर्चा जिलाध्यक्ष रेवाशंकर माली ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल समाजों से 10वीं, 12वीं कक्षाओं में 80 फीसदी से अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को सम्मान दिया जाएगा। इसी तरह खेल में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान शहर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, महामंत्री बाबूलाल ओड, प्रभुलाल प्रजापत, भाजपा मीडिया प्रमुख चंचल कुमार अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे। मोर्चा जिला प्रवक्ता महेशचंद्र गढ़वाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, उद्घाटनकर्ता मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना एवं विशिष्ट अतिथि शहर जिलाध्यक्ष भट्ट, उपाध्यक्ष युधिष्ठिर कुमावत, सांसद अर्जुनलाल मीणा, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, मावली विधायक दलीचंद डांगी, जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, प्रमोद सामर, महापौर चंद्रसिंह कोठारी, यूआईटी चेयरमैन रवींद्र श्रीमाली सहित अन्य होंगे।