उदयपुर

video…हर हर महादेव के जयकारो से गुंजायमान हुई झीलो की नगरी

- हजारो कावड यात्रियों ने श्री महाकाल मंदिर में शहर में अमन, चैन खुशहाली की प्रार्थना की - श्री महाकाल का गंगाजल से जलाभिषेक

less than 1 minute read
Aug 08, 2023
video...हर हर महादेव के जयकारो से गुंजायमान हुई झीलो की नगरी

उदयपुर. savan सावन मास में महादेव का अभिषेक करने हजारों kavad yatra कावडियें हर हर महादेव के जयकारो के साथ आयड िस्थत गंगोद्भव कुंड से कावड में जल भर कर बैड की धुन पर नाचते गाते जब kavad yatra कावड यात्रा निकली तो भक्तिमय माहौल में जगह- जगह लोगों ने हर हर महादेव के जयकारों के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शहर के विभिन्न मार्गाों से होते हुए महाकाल पहुंच जलाभिषेक किया। दोपहर 2 बजे गंगोद्भव आयड से रवाना होकर, आयड मेन रोड, आयड पुलिया, अशोक नगर मेन रोड, माताजी मंदिर से शक्ति नगर, टाउनहॉल, सुरजपोल, अस्थल मंदिर, मुखर्जी चौक, बडा बाजार, घंटाघर, जगदीश चौक, चांदपोल पुलिया से अम्बापोल, .अम्बामाता मंदिर, आयुर्वेद चौराहा से शाम 4 बजे श्री महाकाल मंदिर पहुंच हजारो कावडियों ने भगवान महादेव के जयकारो के साथ जलाभिषेक किया गया । कावड यात्रा एवं शोभायात्रा को मार्ग में कई धर्म संगठनों द्वारा स्वागत किया व कई शिव भक्तों द्वारा स्वागत कर जल, फल, बिस्किट वितरित किये गये । इससे पुर्व श्री महाकालेश्वर कावड यात्रा समिति द्वारा आयड स्थित गंगोदभव शिव मंदिर में समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष के.के.शर्मा, महासचिव लक्ष्मीकान्त जोशी, संयोजक संयोजक भंवर चौधरी, मोहनलाल साहू, महिला संयोजक कुसुम शर्मा, अर्चना शर्मा, संह संयोजक निर्मला चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में पं. दिलीप शर्मा द्वारा विधि विधान से पुजा अर्चना की गई। कावड यात्रा के अवसर मुख्य अतिथि अर्जुनलाल धाभाई, विशिष्ठ अतिथि पार्षद हितांशी शर्मा, पूर्व पार्षद जगत नागदा, सत्यनारायण चौधरी, ओम जोशी, एच.आर. दवे, मोहनलाल सुथार।

सत्यनारायण पालीवाल, भंवर चौधरी, रमेश भावसार, यशवंत चौधरी, राजेश पुर्बिया, रमेश पालीवाल, महेश नागदा, ओम जोशी, सुभाष चित्तौडा महिला कार्यकारिणी की चन्दा औदिच्य, मंजु त्रिपाठी, चित्रा मेनारिया, सविता शर्मा, हेमलता नागदा, हीरा देवी नागदा सहित कई कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे

Published on:
08 Aug 2023 09:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर