8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Udaipur: ऑस्ट्रेलियन युवती से बीयर बार में छेड़छाड़, मुंबई की युव​ती से गैंगरेप के 2 आरोपी गिरफ्तार

gang rape of Mumbai Woman: उदयपुर। मुंबई की युवती से गैंग रेप के मामले में सुखेर थाना पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं अंबामाता थाना इलाके में एक ऑस्ट्रेलियन युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
2 min read
Google source verification
मुंबई की युवती से गैंगरेप के 2 आरोपी अरेस्ट, पत्रिका फोटो

मुंबई की युवती से गैंगरेप के 2 आरोपी अरेस्ट, पत्रिका फोटो

gang rape of Mumbai Woman: उदयपुर। मुंबई की युवती से गैंगरेप के मामले में सुखेर थाना पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नगर पश्चिम वृताधिकारी राजेश यादव के सुपरविजन में सुखेर थानाधिकारी रविन्द्र चारण और प्रशिक्षु आरपीएस जगदीश विश्नोई की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बदमाश पड़ावली गोगुंदा निवासी करण सिंह और रणोली सागवाड़ा डूंगरपुर निवासी हितेश को गिरफ्तार किया। वहीं अंबामाता थाना इलाके में एक ऑस्ट्रेलियन युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को डिटेन किया है।

ये है पूरा मामला

बीते दिनों मुंबई की रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दी थी। बताया कि वह इवेंट का काम करती है। एक माह पहले करण ने अपने मैरिज गार्डन होटल में इवेंट का काम करने के लिए बुलाया था। यहां बुलाकर एक फार्म हाउस पर ठहराया। करीब 10 दिन बाद करण ने अनजान व्यक्ति के साथ भेजकर गलत काम करने को कहा।

हिरणमगरी क्षेत्र निवासी आरोपी करण सिंह उसे सुखेर थाना क्षेत्र के एक फार्म हाउस पर ले गया। आरोपी करणसिंह उसके अन्य साथियों ने शराब पार्टी की। खुद ने शराब पी, वहीं युवती को भी शराब पिलाई। नशे की हालत में आरोपी और उसके एक अन्य साथी ने युवती के साथ बलात्कार किया।

इस दौरान आरोपी के 3 अन्य साथी भी फार्म हाउस पर मौजूद थे, जिनकी भूमिका भी संदिग्ध मानी गई है। युवती ने एसपी कार्यालय में शिकायत दी। पिछले तीन सप्ताह में ही दूसरी बार गैंगरेप का केस सामने आने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में पड़ावली गोगुंदा निवासी करण सिंह और रणोली सागवाड़ा डूंगरपुर निवासी हितेश को गिरफ्तार किया।

बीयर बार में ऑस्ट्रेलियन युवती से छेड़छाड़, आरोपी डिटेन

अम्बामाता थाना क्षेत्र स्थित एक बीयर बार में ऑस्ट्रेलियन युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है। पुलिस ने बताया कि एक ऑस्ट्रेलियन युवती अंबामाता क्षेत्र के एक बीयर बार में गई थी। यहां उसके साथ एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी।

युवक के बर्ताव से घबराई युवती ने विरेाध किया और बाहर निकल गई। इसके बाद वह अपने साथी के साथ अम्बामाता थाने पहुंची और रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने रिपोर्ट लेकर युवती के बयान दर्ज किए और तुरंत ही आरोपी युवक को डिटेन भी कर लिया। पुलिस ने बार से सीसीटीवी फुटेज जुटाए हैं, जिनके आधार पर जांच की जा रही है।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी :
https://bit.ly/4bg81fl