7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM मोदी से मिले डॉ लक्ष्यराज, जानें ‘आधे घंटे’ तक क्या हुई बातचीत?

लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सिटी पैलेस में आने का न्यौता दिया और इस अवसर पर सास-ससुर और परिवार के साथ मुलाकात की।
2 min read
Google source verification
Dr. Lakshyaraj Singh Mewar Meets PM Modi

पीएम मोदी और डॉ. लक्ष्यराज सिंह में आधे घंटे मुलाकात  (फोटो: पत्रिका)

Lakshyaraj Singh Met PM Modi: मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मंगलवार को सपरिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बीच संसद भवन में आधे घंटे से भी अधिक समय तक हुई, मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास के पुरोधा बप्पा रावल से लेकर महाराणा सांगा, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जैसे वीरों की राष्ट्र भक्ति, आदर्श जीवन मूल्यों को भारत की धरोहर और प्रेरणा पथ बताया।

डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेवाड़ (सिटी पैलेस उदयपुर) आने का न्यौता दिया, जिसके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह के प्रति अपनत्व प्रकट किया। डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रगतिशील सशक्त भारत की दुनिया में स्थापित नई पहचान के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान डॉ. लक्ष्यराज सिंह के ससुर ओडिशा में भाजपा सरकार के डिप्टी सीएम कनकवर्धन सिंह देव, सास और भाजपा से पांच बार सांसद संगीता कुमारी सिंह देव, पत्नी निवृत्ति कुमारी मेवाड़, बेटे हरितराज सिंह मेवाड़, बेटी मोहलक्षिका कुमारी मेवाड़ और प्राणेश्वरी कुमारी मेवाड़ मौजूद थे।

सांसद डॉ रावत ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से की भेंट

सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने मंगलवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान भीलवाडा सांसद दामोदर अग्रवाल भी उपस्थित थे। सांसद डॉ रावत व अग्रवाल ने अपने राजस्थान व संसदीय क्षेत्र के विषयों पर भी नितिन नबीन से चर्चा की तथा वर्तमान वीबी जीराम जी को लेकर क्षेत्र में चलाए जा रहे जागरुकता कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को महाराणा प्रताप की मूर्ति स्मृति के रूप में प्रदान की।