
महाकाल लोक-2 की समीक्षा: सीएम बोले-उज्जैन की ब्रांङ्क्षडग के लिए जनवरी में दुर्लभ मौका
उज्जैन. जनवरी-2023 में इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन, ग्लोबल इंवेस्टर मीट और जी-२० देशों की समिट होंगी। बड़ी संख्या में विदेश के डेलीगेट््स, देश के उद्योगपति और मीडिया के लोग इंदौर के साथ उज्जैन श्री महाकाल लोक आने की इच्छा रखते हैं। मुख्यमंत्री शिवराजङ्क्षसह चौहान ने इसे उज्जैन की छवि विश्वभर में लोकप्रिय करने का दुर्लभ अवसर कहा।
बुधवार को शहर आए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने 5जी लोकार्पण के बाद श्री महाकाल लोक के दूसरे चरण के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा, हमें उज्जैन की सेवा, समर्पण व अतिथि सत्कार की परम्परा को लेकर नई छवि का निर्माण करना है। इससे लोग श्री महाकाल लोक आने के लिए अन्य लोगों को प्रेरित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों के साथ वे स्वयं आकर चर्चा कर वातावरण बनाएंगे।
दूसरे चरण की लागत 778 करोड़ हुई
समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने महाकाल लोक दूसरे चरण में होने वाले कार्यों की जानकारी दी। पूर्व में महाकाल लोक प्रोजेक्ट दोनों चरणों की लागत करीब ७०० करोड़ रुपए थी, जिसे बढ़ाकर ८५० करोड़ रुपए से अधिक किया गया था। अब इसकी लागत ११ सौ करोड़ रुपए से ऊपर पहुंच गई है। कलेक्टर ने बताया, दूसरे चरण की कुल लागत 778 करोड़ रुपए है। प्रथम चरण के 351.55 करोड़ व लोकार्पण के पूर्व के 44.32 करोड़ के कार्यों (नूतन स्कूल, गणेश नगर स्कूल, सौर ऊर्जा संयंत्र व फर्नीचर) सहित परियोजना के दोनों चरणों की लागत 1174.73 करोड़ रुपए है। उन्होंने बताया अधिकांश कार्य जून-2023 में पूरे कर लिए जाएंगे। बैठक में मंत्री मोहन यादव, महापौर मुकेश टटवाल, विधायक बहादुरङ्क्षसह चौहान, जिलाध्यक्ष बहादुरङ्क्षसह बोरमुंडला, जगदीश अग्रवाल, एमआइसी सदस्य रजत मेहता, आईजी संतोषकुमार ङ्क्षसह, डीआइजी अनिल कुशवाह, एसपी सत्येंद्रकुमार शुक्ल, निगमायुकत रौशनकुमार ङ्क्षसह मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने जियो ग्लास से देखा दिल
कार्यक्रम में कंपनी अधिकारियों ने जियो ग्लास का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने इसे पहनकर वर्चुअल रियलिटी का अनुभव लिया। ग्लास के जरिए उन्हें मानव शरीर, हृदय आदि दिखाए गए। अनुभव लेने के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा, हृदय के एक-एक नस साफ नजर आ रही थी। चिकित्सा क्षेत्र में इस तकनीक से बड़ी मदद मिलेगी।
बैठक में यह भी
महाकाल लोक में ऐसी कोई अव्यस्था या कमी न हो जिससे दुष्प्रचार हो। श्री महाकालेश्वर मन्दिर के आन्तरिक परिसर को दिव्य स्वरूप प्रदान किया जाए। मन्दिर व श्री महाकाल महालोक परिसर की स्वच्छता को इन्दौर से भी बेहतर बनाएं। वीआइपी दर्शन के कारण आम दर्शन बाधित न हो।
इंदौर होगा पहला 5जी शहर
उज्जैन महाकाल लोक में 5जी सेवा का शुभारंभ होने के बाद अब कंपनी इंदौर में सुविधा को सबसे पहले लांच करेगी। कंपनी अधिकारियों के अनुसार जी-20 समिट में इसे शुरू करने का प्रयास रहेगा। मप्र में इंदौर पहला शहर होगा जहां यह सुविधा शुरू की जाएगी। उज्जैन में अभी सिर्फ महाकाल लोक क्षेत्र् में ही वाईफाई के माध्यम से 5जी सेवा मिलेगी।
महाकाल लोक के दूसरे चरण में ये होगा
महाराजवाड़ा परिसर का उन्नयन व हैरिटेज धर्मशाला के पुनरउपयोग, महाराजवाड़ा बेसमेंट पार्किंग व वेण्डर क्षेत्र निर्माण, नीलकंठ वन मार्ग विकास, नीलकंठ वन विकास, रूद्र सागर पुनरूद्धार,छोटा रुद्रसागर लेकफ्रंट निर्माण, रुद्रसागर पर पैदल पुल, शिखर दर्शन, आपातकालीन प्रवेश व निर्गम मार्ग, लेजर और वाटर स्क्रीन शो, श्री महाकालेश्वर मन्दिर में भूमिगत प्रतीक्षालय, मन्दिर परिसर का फसाड, आन्तरिक परिसर का विकास, नन्दी हॉल का सौंदर्यीकरण, महाकालेश्वर मन्दिर परिसर में महाराजवाड़ा परिसर का सम्मिलन, श्री महाकाल लोक स्थित स्टेच्यू प्लांटर का संरक्षण, मन्दिर पहुंचने के लिए चार सुगम मार्ग, हरिफाटक पार्किंग, सीसीटीवी निगरानी व एक्सेस नियंत्रण प्रणाली, रामघाट का सौंदर्यीकरण, त्रिवेणी संग्रहालय का विस्तार, दान द्वारा धर्मशाला व अन्नक्षेत्र का निर्माण, उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मन्दिर तक रोप-वे, पुलिस थाना व पुलिस क्वाटर का विस्थापन, त्रिवेणी संग्रहालय के सामने पार्किंग भोजनशाला का विस्तार। कार्यों की लागत 778 करोड़ रुपए है।
नई सिम लगाने की आवश्यकता नहीं रहेगी
बाबा के भक्तों को महाकाल लोक में 5जी सेवा, पूरे शहर के लिए अभी करना होगा इंतजार
उज्जैन. महाकाल के भक्तों को महाकाल लोक में एक और नई सुविधा मिलेगी। यहां जियो ट्रू 5जी नेटवर्क वाइफाइ के जरिए नि:शुल्क मिलेगा। मंगलवार शाम से यह सुविधा शुरू हो चुकी है। हालांकि पूरे शहर में 5जी सुविधा के लिए अभी इंतजार करना होगा। मप्र में महाकाल मंदिर क्षेत्र से 5जी लांच करने के बाद कंपनी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह सुविधा अभी सिर्फ महाकाल लोक क्षेत्र में ही मिलेगी। शुभारंभ के बाद प्रदेश में सबसे पहले इंदौर शहर में यह सुविधा शुरू की जाएगी। इसके बाद प्रदेश के अन्य शहरों में चरणबद्ध इसे शुरू करेंगे।
यह जरूरी होगा
5जी मोबाइल, संबंधित अपडेट सॉफ्टवेयर, लेङ्क्षचग होना, मसलन टॉवर की फ्रिक्वेंसी के रेकॉर्ड में शामिल होना। इससे कंपनी द्वारा उपभोक्ता को एसएमएस भेजा जाएगा कि उनके मोबाइल पर सेवा शुरू की जा रही है।
(महाकाल लोक फ्री वाईफाई सुविधा में अभी इनकी जरूरत नहीं है। शहर में 5जी शुरू होने पर यह तीन चीजें होना जरूरी रहेगा।)
त्रिवेणी में मिली २०० एमबीपीएस स्पीड
महाकाल लोक त्रिवेणी संग्रहालय के हॉल में 5जी वाईफाई टॉवर लगाया था। यहां वाईफाई से जुड़े यूजर्स को २०० एमबीपीएस की इंटरनेट स्पीड मिल रही थी। 4 जी में १०० एमबीपीएस स्पीड मिलती है।
यहां ऐसे पाएं सुविधा
महाकाल लोक क्षेत्र में नि:शुल्क वाईफाई सुविधा शुरू की है।
वाईफाई से जुडऩे के लिए 5जी मोबाइल की जरूरत नहीं है। 4जी मोबाइल भी कनेक्ट हो सकेगा।
अन्य कंपनी के उपभोक्ता भी वाइफाइ से जुड़ सकेंगे।
महाकाल लोक में अपने मोबाइल का वाईफाई शुरू करने पर जियो वाईफाई नेटवर्क मिलेगा।
नेटवर्क को सिलेक्ट करने पर मोबाइल नंबर अंकित करना होगा।
बताए नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे सबमिट करने के बाद यूजर्स के मोबाइल पर 5जी वाईफाई सुविधा शुरू हो जाएगी।
Published on:
15 Dec 2022 01:57 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
