2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के 6 दिन बाद पत्नी गायब, प्रेमी को साथ लेकर लौटी

पूछताछ में नाबालिग निकली, कोर्ट ने चाइल्ड लाइन भेजा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 3 May 2018, 8:00 AM IST

patrika

Marriage,Ujjain,wife,missing,6 days,lover,

उज्जैन. शादी के ६ दिन बाद घर से लापता हुई पत्नी की मंगलवार रात को पति ने नीलगंगा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई और बुधवार सुबह पत्नी प्रेमी को लेकर थाने पहुंच गई।
पुलिस के सामने लड़की ने प्रेमी के साथ रहने की जिद की। इसी बीच पुलिस को पता चला कि लड़की अभी बालिग नहीं है उसकी उम्र मार्कशीट में साढ़े १७ साल सामने आई। इस पर न्यायालय में १६४ के तहत उसके बयान लिए गए। जहां से उसे चाइल्ड लाइन भेजा है।
नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि २६ अपै्रल को शांतिनगर में रहने वाली लड़की की शादी नेहरू नगर में रहने वाले २१ वर्षीय युवक के साथ हुई थी। शादी के दो दिन बाद ही लड़की मायके में चली गई, यहां ३० अपै्रल को वह बगैर बताए लापता हो गई। मंगलवार रात को उसके पति ने पत्नी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। सुबह लड़की उसके पिता और एक युवक को लेकर थाने पहुंच गई। यहां उसने प्रेमी के साथ रहने की जिद की। इस पर पुलिस को लड़की के नाबालिग होने का शक हुआ तो उसकी मार्कशीट देखी, जिसमें उसकी उम्र १७ साल और ५ माह थी। इस पर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां १६४ के तहत बयान लेकर उसे चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया है।
परिजनों ने धोखे में रखा
नाबालिग के पति ने बताया कि लड़की और उसके परिवार वालों ने उसे धोखे में रखा। परिवार वालों को पता था कि वह किसी और से प्रेम करती है इसके बाद भी शादी करवा दी। युवक ने बताया कि उसने नल फीटिंग का कार्य कर सालों में २ लाख रुपए इक_ा किए थे और शादी की थी।
पत्नी के साथ दूसरे व्यक्ति को देख पति पहुंचा थाने
उज्जैन. बुधवार दोपहर आगर रोड क्षेत्र की कॉलोनी में रहने वाली ३५ वर्षीय एक महिला को पति ने दूसरे व्यक्ति के साथ अपने ही घर में देख लिया। इस पर पति ने चिमनगंज थाना पुलिस में शिकायत कर ससुराल वालों को इन्दौर से बुलवा लिया और पत्नी को लेकर थाने पहुंच गया। यहां पति और पत्नी के बीच घंटे भर विवाद चलता रहा। आखिर पुलिस ने समझाइश के बाद दोनों को घर भेज दिया, जहां से महिला परिजनों के साथ इन्दौर चली गई। बताया जाता है कि महिला के १० और १२ साल के दो बच्चे हैं।