5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसे उड़ाए चौके- छक्के कि अंग्रेजों ने बुला लिया, अब इंग्लैंड में जौहर दिखाएंगे उज्जैन के अमन

ग्रेवसेंड क्रिकेट क्लब ने परफॉर्मेंस देख बुलाया, लीग मैचेस में खेलेंगे, इंग्लैंड के लिए भरी उड़ान

less than 1 minute read
Google source verification
cricketujjain.png

ग्रेवसेंड क्रिकेट क्लब ने परफॉर्मेंस देख बुलाया

उज्जैन. वे न केवल आसानी से चौके छक्के उड़ाते हैं बल्कि उतनी ही खूबी से विकेट भी चटकाते हैं। एमपी के उज्जैन के ये हरफनमौला क्रिकेटर अमन जैन अब इंग्लैंड में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे। पास के पुरातात्विक महत्व के गांव कायथा के होनहार क्रिकेटर अमन की प्रतिभा देख लंदन के ग्रेवसेंड क्रिकेट क्लब ने लीग मैचेस के लिए उन्हें आमंत्रित किया है।

उज्जैन से बीबीए करने के बाद अमन इंदौर के रणजीत सिंह कॉलेज से एमबीए कर रहे हैं। वे कोलकाता लीग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। उनके इसी प्रदर्शन को देखते हुए ग्रेवसेंड क्रिकेट क्लब ने कैंट (लंदन) में लीग क्रिकेट खेलने के लिए उनका चयन किया है। फर्स्ट सेमेस्टर का आखिरी पर्चा 26 अप्रेल को देने के बाद अमन मुंबई रवाना हो गए जहां से 28 अप्रेल को लंदन के लिए उड़ान भरी। अमन वहां चार महीने क्रिकेट खेलेंगे।

अमन मध्यमक्रम के बल्लेबाज होने के साथ ऑफ ब्रेक गेंदबाज भी हैं। उन्होंने बहुत छोटी उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। माता-पिता ने अमन की प्रतिभा को पहचाना और उसे आगे बढ़ाया। गांव से निकलकर अमन ने उज्जैन क्रिकेट अकादमी में अभ्यास शुरू किया।

संभागीय क्रिकेट संगठन उज्जैन के सचिव सुरेंद्र काबरा ने अमन के खेल को देखते हुए उज्जैन संभाग की अंडर 14 टीम में शामिल किया। इसके बाद मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित शिवपुरी क्रिकेट अकादमी के लिए चयन हुआ। करीब चार वर्षों तक वहीं अभ्यास किया। वर्ष 2010 में अंडर 14 राष्ट्रीय स्पर्धा में मध्यप्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया। अंडर 16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी और अंडर 23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया।