3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुरषोत्तम मास पूर्ण होने पर महाकाल का श्रंगार, आरती और 56 भोग, देखें वीडियो

सावन के महीने में आए अधिकमास के पूर्ण होने पर बुधवार को बाबा महाकाल का आकर्षक श्रंगार किया गया, इस अवसर पर बाबा महाकाल को 56 भोग लगाकर महाआरती की गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 16 Aug 2023, 3:40 PM IST

पुरषोत्तम मास पूर्ण होने पर महाकाल का श्रंगार, आरती और 56 भोग, देखें वीडियो

पुरषोत्तम मास पूर्ण होने पर महाकाल का श्रंगार, आरती और 56 भोग, देखें वीडियो

इस बार सावन के महीने में अधिकमास आया, इसे पुरषोत्तम मास भी कहते हैं, पुरषोत्तम मास बुधवार को पूर्ण हो गया, ये शुभ योग करीब 19 साल बाद आया था, इस कारण पूरे महीने प्रदेश में धर्म की गंगा बही, कहीं पूजा, अर्चना तो कहीं अभिषेक के साथ ही कथा भागवत का दौर चला, बुधवार को पुरषोत्तम मास पूर्ण हो गया है। इस उपलक्ष्य में बाबा महाकाल के मंदिर में भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन का लाभ लिया।

महाकाल मंदिर के पुजारी ने बताया कि बुधवार को पुरषोत्तम मास के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बाबा महाकाल के मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में पट खोलने के साथ ही भस्म आरती की गई, इसी के साथ महाकालेश्वर मंदिर पुजारी परिवार की तरफ से भगवान महाकाल को 56 भोग लगाकर महाआरती की गई।

पंडितजी ने बताया कि बाबा महाकाल का 19 साल बाद आए इस विशेष योग में हरिहर रूप में श्रंगार किया गया, उन्होंने बताया कि जिस प्रकार हरिहर मिलन होता है, उसी प्रकार श्रावण और पुरषोत्तम मास का मिलन हुआ है, सावन मास भोलेनाथ को समर्पित है, उसी प्रकार पुरषोत्तम मास भगवान विष्णु को समर्पित है, इसलिए हरिहर रूप में बाबा महाकाल का आकर्षक श्रंगार किया गया।