4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार सर्विसिंग करवाकर लौट रहे बैंक मैनेजर और अन्य की दुर्घटना में मौत

धतरावदा के समीप अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर कार बबूल के पेड़ से जा टकराई, मौके पर दम तोड़ा

2 min read
Google source verification
car

धतरावदा के समीप अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर कार बबूल के पेड़ से जा टकराई, मौके पर दम तोड़ा

उज्जैन.धतरावदा के समीप अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर कार बबूल के पेड़ से जा टकराई, मौके पर दम तोड़ा कार सर्विसिंग करवाकर लौट रहे को-ऑपरेटिव बैंक के मैनेजर और अन्य की कार दुर्घटना में मौत हो गई। धतरावदा के समीप अंधे मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर बबूल के पेड़ से जा टकराई और पलट गई जिससे दोनों कार में से निकल २५ फिट दूर जा गिरे और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
कानड़ स्थित को-ऑपरेटिव बैंक मैनेजर नीरज (३९) पिता सुरेशचंद्र शर्मा निवासी कानड़ और देवीसिंह यादव (५०) निवासी कानड़ के समीप नानियाखेड़ी मंगलवार रात करीब ८.३० बजे उज्जैन से आगर लौट रहे थे।
लालपुर बायपास से आगर रोड की तरफ जाते वक्त धतरावदा के समीप अंधे मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित होकर बबूल के पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना के बाद कार पलटी खा गई और खंती में जा गिरी। इससे कार सवार दोनों लोग कार से निकलकर करीब २५ फीट दूर फिका गए।
नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद ग्रामीण की सूचना पर १०० डायल मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।
जहां मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नीरज की दो बेटी हैं, जबकि देवीसिंह खेती करते हैं। कार से अल्टो कार सर्विसिंग की रसीद मिली है। जिसके आधार पर सर्विस सेंटर पर बात करने पर जानकारी मिली कि दोनों कार सर्विंसिग करवाने के लिए उज्जैन आए हुए थे।
रैली निकाल दिया स्वच्छता का संदेश
आगर-मालवा. स्वच्छत भारत अभियान के तहत् शहरवासियों को जागरूक करने के लिए स्कूल बच्चों द्वारा शहर में साइकिल रैली एवं नुक्कड़ नाकट का आयोजन कर जागरूकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों द्वारा कलेक्टोरेट, छावनी झंडा चौक पर नुक्कड़ नाटक आयोजित की गई। साईकल रैली का समापन गांधी उपवन में पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया व समापन के बाद टॉक शो का आयोजन किया गया।