नागदा. शहर से 20 किमी दूर स्थित फर्नाजी मंदिर के समीप बने साडू माता की बावड़ी का पानी चमत्कारी पानी माना जाता है। कहा जाता है कि गुरु पूर्णिमा से चार दिन पूर्व ही इस बावड़ी में अमृत आ जाता है। इस वर्ष प्रशासन की अनदेखी के कारण माताओं को इस अमृत का लाभ नहीं मिल सकेगा। बावड़ी की सफाई न हो पाने के कारण इस वर्ष माताओं को परेशानी का सामना कर पड़ सकता है।