scriptइस बार “बूथ जीता-चुनाव जीता”… सूत्र वाक्य के साथ रणनीति, 12 को आएंगे भाजपा अध्यक्ष शाह | BJP national president Amit Shah will be visiting Ujjain on September | Patrika News
उज्जैन

इस बार “बूथ जीता-चुनाव जीता”… सूत्र वाक्य के साथ रणनीति, 12 को आएंगे भाजपा अध्यक्ष शाह

तैयारी को लेकर बैठक लेंगे प्रदेश संगठन मंत्री भगत

उज्जैनSep 04, 2018 / 12:21 pm

Lalit Saxena

patrika

BJP,Amit Shah,BJP state organization,bjp national president amit shah,Suhas Bhagat,

उज्जैन. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 12 सितंबर को शहर आएंगे। वे यहां भाजपा के शहरी व ग्राम पालक केंद्र प्रभारियों के संभागीय सम्मेलन में भाग लेंगे। कार्यक्रम तय होते ही भाजपा प्रदेश संगठन ने सम्मेलन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

शाह के कार्यक्रम को लेकर प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत शहर आएंगे

मंगलवार को शाह के कार्यक्रम को लेकर प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत शहर आएंगे। वे दोपहर 1 बजे त्रिवेणी शनि मंदिर के समीप आंजना परिसर में नेता-कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार सम्मेलन में 10 हजार शहरी-ग्रामीण पालक केंद्र प्रमुखों को जुटाने का लक्ष्य है।

सूत्र वाक्य के साथ रणनीति बनाई

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने इस बार बूथ जीता-चुनाव जीता के सूत्र वाक्य के साथ रणनीति बनाई है। इसीलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह बूथ लेवल तक संगठन को मजबूती देने संभागों के दौरे कर रहे हैं। इस कार्यक्रम मेंं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के भी शामिल होने की संभावना है। सम्मेलन को लेकर स्थान तय नहीं किया है। माना जा रहा है कि शाह की सुरक्षा कारणों से ये कार्यक्रम चिमनगंज कृषि उपज मंडी में होगा। मंगलवार को स्थान चयन हो जाएगा।

हर वार्ड व पंचायतवार पालक केंद्र बनाए
भाजपा ने बूथ तक पार्टी को मजबूती देने शहर व नगर में वार्ड स्तर व ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर पालक केंद्र बनाए हैं। प्रत्येक में नेता-कार्यकर्ताओं को प्रभारी बनाया गया है। इन्हीं प्रभारियों का संभागीय सम्मेलन उज्जैन में आयोजित है, जिसमें रतलाम, मंदसौर, नीमच, देवास, शाजापुर, आगर सहित उज्जैन जिले के केंद्र प्रभारी शामिल होंगे।

पहले जावरा, वहां से आएंगे उज्जैन

मिली जानकारी मुताबिक 12 सितंबर को शाह जावरा में किसान सम्मेलन में भाग लेंगे। वे वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 2.30 बजे तक उज्जैन पहुंचेंगे। फिलहाल उनका संभागीय सम्मेलन में आना तय हुआ है, हो सकता है अन्य स्थानीय कार्यक्रम में दौरे में जुड़े।

Home / Ujjain / इस बार “बूथ जीता-चुनाव जीता”… सूत्र वाक्य के साथ रणनीति, 12 को आएंगे भाजपा अध्यक्ष शाह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो