
horoscope,astrology in hindi,horoscope in hindi,ujjain hindi news,Rashifal,rashifal in hindi,
उज्जैन. मंगलवार ३० जनवरी का दिन विशेष है। तुला राशि वालों किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी। दुकान-मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। वाहन और मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। वृषभ राशि वाले सम्पति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। मिथुन राशि वालों दिन की शुरुआत में स्वभाव गरम रहेगा। दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की पूरी संभावना है। सतर्क रहें। व्यय वृद्धि संभव है।
अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
मेष - आज का दिन किसी सफेद वस्तु का दान करें। धनलाभ होगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। पारिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी।
वृषभ - सम्पति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समय-समय पर घर के बुजुर्गों को समय दें।
मिथुन - दिन की शुरुआत में स्वभाव गरम रहेगा। दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की पूरी संभावना है। सतर्क रहें। व्यय वृद्धि संभव है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।
कर्क- अपने कपड़े रहन-सहन इन सब के अलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। रुका धन प्रयास करने पर मिलेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। तबादला हो सकता है, जो चिंताजनक रहेगा।
सिंह- परिजनों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यों को आज गति मिलेगी। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण अतिआवश्यक है।
कन्या - अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचे धार्मिक लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्याय पक्ष में मजबूती आएगी।
तुला- किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी। दुकान-मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। वाहन और मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।
वृश्चिक- समय निकालकर थोड़ा समय अपने परिवार को दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा मान-सम्मान को ठेस लग सकती है। कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी।
धनु- परिवार के आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। बड़ा लाभ होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में थोड़ा समय धर्म में दे।
मकर- कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें उलझ सकते हैं। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।
कुम्भ- दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिवारजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। जितना हो सके उतना विवादों को टाले। आज किसी हनुमान मंदिर जाकर सिंदूर अर्पण करें और ध्वज अर्पण करे। विजय होगी।
मीन- अच्छा व्यवहार आपके व्यक्तित्व को और निखार सकता है। किसी संत पुरुष के दर्शन संभव है। कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
ज्यो. पं श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता, उज्जैन
शुभ विक्रम संवत् - 2074
संवत्सर का नाम - साधारण
शालिवाहन शक संवत् - 1939
हिजरी सन् - 1439 मु. मास जमादि उल अव्वल तारीख 1२
अयन - उत्तरायन ।
ऋतु - शिशिर ऋतु
मास- माघ। पक्ष - शुक्ल पक्ष
तिथि - रात्रि 10.22 मि. तक चतुर्दशी तिथि रहेगी पश्चात पूर्णिमा तिथि लगेगी।
नक्षत्र - रात्रि 08.17 मि. तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा पश्चात पुष्य नक्षत्र लगेगा।
योग ग - प्रात: 10.31 मि. तक विष्कुम्भ योग रहेगा पश्चात प्रीति योग लगेगा।
सूर्योदयकालीनकरण - गर दोप. 12.08 मि. तक पश्चात वणिज करण लगेगा।
चंद्रमा - दोप. 02.59 मि. तक मिथुन राशि में रहेंगे पश्चात कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।
आज के मुहूर्त - अनुकूल समय में नए व्यवसायिक वाहनों की खरीदारी करने के लिए शुभ मुहूर्त है।
अनुकूल समय - प्रात: 09.52 मि. से दोप. 01.59 मि. तक।
व्रत/पर्व - मेला जयंती देवी (पंजाब)। श्रीमहात्मा गांधी पुण्य दिवस।
भद्रा - रात्रि 10.22 मि. से प्रारंभ (भूलोक)।
दिशाशूल- उत्तर दिशा में। (आज के दिन उत्तर दिशा में यात्रा को टालें)।
राहु काल - दोप. 03.22.14 से 04.44.35 तक अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचें।
आज जन्म लिए बच्चे : बच्चों के नाम (को, ह, ही, हू, हे, हो ) अक्षरों पर रख सकते हैं। बच्चे शरीर से प्रतिभाशाली होंगे। ऐसे जातक योजना निर्माता व शांत प्रवत्ति के होंगे। संगीत का विशेष शौक रहेगा। प्राय: इनका जीवन सामान्य तरीके से बीतेगा।
Published on:
30 Jan 2018 07:07 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
