
road accidents,funeral,ujjain news,accident death,Sindhi society,
उज्जैन. दो दिन पहले शहर के चार लोगों की मदुरई से कन्याकुमारी जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उन्हें इंदौर एयरपोर्ट से उज्जैन लाया गया। शुक्रवार को सिंधी समाज के चार घरों से जब अर्थियां निकलीं तो लोगों की आंखें नम हो गईं। अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए।
तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में करीब 10 लोगों की मौत हुई थी, जिसमें 13 घायल हुए थे। मृतकों में छह लोग मध्यप्रदेश के थे, जिनमें से चार उज्जैन के भी थे। ये सभी सिंधी समाज के थे। उज्जैन से मदुरई तीर्थ यात्रा पर गए दुर्घटना में मृतकों के नाम रमेश पोहानी, विद्या पोहानी, लालचंद सामतानी और टीकम सामतानी हैं।
ऐसे हुई थी दुर्घटना
सिंधी समाज के ये सभी लोग एक निजी बस द्वारा उज्जैन से रवाना हुए थे। मदुरई से कन्याकुमारी जाते समय तुतीकोरिन के थलवईपुरम इलाके में उनका वाहन नेशनल हाइवे पर एक पुल से जा भिड़ा। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 6 महिलाओं और 4 पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल हुए 13 लोगों को तिरुनेलवेली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
ये लोग हुए थे घायल
- सरला-मूलचंद पोहवानी उम्र 63, गोरधनधाम उज्जैन
- चंद्रा-कन्हैयालाल उम्र 56, गोरधनधाम उज्जैन
- सोनम-रमेशलाल पोहवानी उम्र 47, गोरधनधाम उज्जैन
- मोक्ष-रमेशलाल पोहवानी उम्र 11, 39-गोरधनधाम उज्जैन
- तुलसी-रमेश उटानी उम्र 51, इंदौर
- सुनीता-कैलाशचंद्र उम्र 47, 49-अलखधाम नगर उज्जैन
मृतकों की सूची, जिनमें इंदौर के भी शामिल
- विद्याबाई-आनंदराम उम्र 60, 40-गोरधनधाम नगर उज्जैन
- रमेशलाल-लीलाराम उम्र 52, 39-गोरधनधाम नगर उज्जैन
- कन्हैयालाल-बालचंद सेवलानी उम्र 65, पलसीकर कॉलोनी इंदौर
- रेखा-कन्हैयालाल उम्र 62, पलसीकर कॉलोनी इंदौर
- लालचंद-संतूमल सामतानी उम्र 75, 39-महाकाल सिंधी कॉलोनी उज्जैन
- टीकमदास-संतूमल उम्र 56, 42-महाकाल सिंधी कॉलोनी
एयरपोर्ट पर खुलवाना पड़े ताबूत
इंदौर संवाददाता से प्राप्त जानकारी शव ताबूत में रखने के दौरान उनके नामों की पर्ची भी अंदर ही रख दी गई थी। एयरपोर्ट पहुंचे शवों के ताबूतों को खुलवाया गया उसके बाद ताबूतों पर नाम लिखवाए गए। ये सभी शव गुरुवार शाम 7.10 की फ्लाइट से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे थे। उज्जैन से सिंधी समाज के लोग भी एयरपोर्ट पहुंच गए थे।
Published on:
19 Jan 2018 12:31 pm

बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
