2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस के सामने ही महिलाओं ने युवक को पाइप-एंगल से पीटा

महाकाल लोक पार्किंग के सामने दुकान लगाने को लेकर विवाद

2 min read
Google source verification
In front of the police, the women beat the young man with pipe-angle

महाकाल लोक पार्किंग के सामने दुकान लगाने को लेकर विवाद

उज्जैन. महाकाल लोक के पास शुक्रवार सुबह पार्किंग के सामने फूल प्रसादी की दुकान लगाने के विवाद में दो परिवार आमने-सामने हो गए। एक पक्ष की महिला और पुरुष ने पाइप व अन्य हथियार से दूसरे परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। श्रद्धालुओं के सामने हुई मारपीट से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
दोनों दुकानदारों के बीच मारपीट हो रही थी, तब महाकाल थाने के पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। बावजूद महिलाएं पुलिस के सामने ही मारपीट करती रहीं। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें महिलाएं लोहे के एंगल से मारपीट करती नजर आ रही है। विवाद में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। महाकाल लोक के पास दुकान लगाने के विवाद में जयङ्क्षसहपुरा निवासी राजङ्क्षसह माली, अरुण माली, सोहन माली का भीमङ्क्षसह भाटी, संजय भाटी, कुणाल भाटी और गोलू भाटी से विवाद हुआ। दोनों पक्षों में मारपीट हुई और ल_ चले। विवाद में घायल राजङ्क्षसह माली ने बताया, संजय भाटी और उसके परिवार की महिलाओं ने लोहे के एंगल से मारपीट की। भाई सोहन को चाकू लगा है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने फिलहाल भीमङ्क्षसह, संजय, गोलू और कुणाल के खिलाफ 327, 323, 294 और 506 में केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
वीडियो वायरल
महिलाएं एंगल लेकर कर रहीं मारपीट
दोपहर में घटना का वीडियो वायरल हुआ। इसमें कुछ महिलाएं लोहे के एंगल से मारपीट करती नजर आईं। इस दौरान यहां दो पुलिसकर्मी भी ड्यूटी दे रहे थे बावजूद महिलाएं मारपीट करती नहीं रुकी। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को पकडकऱ विवाद खत्म किया और घायलों को अस्पताल भेजा।
महालोक के पास रोज विवाद आ रहे सामने
महाकाल मंदिर के आसपास हार-फूल की दुकान लगाने वाले लोगों के बीच अक्सर मारपीट के मामले सामने आते हैं। करीब पांच साल पूर्व हार फूल दुकान संचालक ने जयङ्क्षसहपुरा के युवक की हत्या कर दी थी। इसके बाद भी विवाद नहीं रुके। अब अक्सर बड़ा गणेश गली और महाकाल लोक के पास दुकान लगाने के विवाद में विवाद सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों हरसिद्धि मंदिर के पास भी दुकान लगाने के विवाद में दो लोगों में मारपीट हो गई थी।

Story Loader