
कालिदास कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय गणित दिवस सेमीनार में बोली मुख्य अतिथि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर की कुलपति रेणु जैन
उज्जैन. महाविद्यालय के ऐतिहासिक गांधी हॉल में आने के निमंत्रण पर आभार..। गणित में सत्यम-शिवम-सुंदरम की परिभाषित छुपी है। जहां सिमट्री है वहां गणित है, इंद्रधनुष सात रंगों से बनता है, संगीत के सात स्वर हैं, जिनमें भी गणित है। आईंस्टिन एवं लाइब्रेरी के महत्व को दृष्टिगत करते हुए कालिदास कन्या महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय गणित दिवस के सेमीनार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर की कुलपति प्रो. रेणु जैन ने बतौर मुख्य अतिथि ने गणित के बारे में अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए। उन्होंने रामानुजन के जीवन एवं उनके द्वारा दिए गए सूत्रों के बारे में भी बताया।
प्राचीन ज्ञान एवं प्राचीन गणित भी पढ़ाएं
शासकीय कालिदास गल्र्स पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद नई दिल्ली एवं मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय गणित दिवस पर सेमीनार का आयोजन किया गया। गणित विभाग की विभागाध्यक्ष एवं प्राचार्य डॉ. वंदना गुप्ता तथा समन्यवक डॉ. परीक्षा वाघले के निर्देशन में यह आयोजन हुआ। इस अवसर पर आयोजित सेमीनार में विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एके पांडेय ने विक्रम विश्वविद्यालय के अंतर्गत वराह मिहिर शोध संस्थान खोलने की घोषणा की। आपने शिक्षक साथियों से कहा कि पाठ्यक्रम के अतिरिक्त प्राचीन ज्ञान एवं प्राचीन गणित भी पढ़ाएं। प्रचार प्रसार समिति के डॉ. महेंद्र जैन एवं डॉ. कविता मंगलम ने बताया कि संगीत विभाग की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। डॉ. संदीप तिवारी, विभागाध्यक्ष गणित अध्ययनशाला विक्रम विवि ने भी संबोधित किया।
गणित का इतिहास बताया
सारस्वत अतिथि प्रो. घनश्याम पांडे पूर्व अध्यक्ष भारतीय गणित परिषद एवं पूर्व विभागाध्यक्ष गणित अध्ययनशाला विक्रम विवि ने संबोधन में प्राचीन भारतीय गणित के इतिहास पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता डॉ. अनुपम जैन प्राचीन भारतीय अध्ययन केंद्र देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर ने नाम कमाने के लिए गणित के साथ इतिहास पढऩे का महत्व बताया, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि पढऩे के लिए गणित का इतिहास भी है। कार्यशाला के द्वितीय सत्र में डॉ. स्मिता वर्मा विभागाध्यक्ष गणित एसजीएसआईटीएस इंदौर ने कहा कि गणित दिवस मनाने का श्रेय डॉ. वीके गुप्ता विभागाध्यक्ष शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय को जाता है। डॉ. वीके गुप्ता ने वैदिक गणित पर प्रकाश डाला। अंत में समस्त अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। गणित दिवस के उपलक्ष्य में अंतरमहाविद्यालयीन गणितीय रांगोली प्रतियोगिता, गणितीय पोस्टर प्रतियोगिता, गणितीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। संचालन डॉ. हरीश व्यास ने किया एवं आभार डॉ. परीक्षा वाघले ने माना।
Published on:
16 Feb 2022 11:03 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
