दो साल पहले यहां आयोजित हुई थी प्रतियोगिता
जीत कुनेडो एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अनिल फिरोजिया ने बताया दो वर्ष पूर्व रेलवे कम्युनिटी हॉल में संघ ने राष्ट्रीय जीत कुनेडो प्रतियोगिता आयोजित की थी। जिसमें देशभर के 800 से अधिक खिलाडि़यो ने हिस्सा लिया था। शहर में पहली बार तीन दिवसीय जीत कुनेडो प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इस वर्ष संघ ने 8 व 9 सितंबर को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया है।
प्रदेशभर के 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
क्षीरसागर में यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें 25 अगस्त तक आवेदन फॉर्म जमा कर हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 300 से अधिक खिलाडि़यों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। उनके ठहरने, भोजन और विश्राम की व्यवस्था क्षीरसागर मैदान के आसपास विभिन्न होटल में की गई है।
ब्लैक बेल्ट के लिए की जाएगी परीक्षा आयोजित
एसोसिएशन सचिव राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में नई दिल्ली के कोच खिलाडि़यो को तकनीकी ज्ञान उपलब्ध करवाएंगे। इसके बाद 9 सिंतबर को ब्लैक बेल्ट सहित 10 बेल्टों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता 4 उम्र वर्ग में आयोजित की जाएगी। इनमें 10-12 , 12-15, 15-17 और 17 वर्ष से अधिक उम्र वर्ग शामिल है।
read more news : ऐसा क्या हुआ जो लोगों ने किया पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस का विरोध
read more news : देशभक्ति के इन फिल्मी गीतों का जलवा आज भी है बरकरार
read more news : 1 सितंबर तक हम्मालों और तुलावटियों की मांग पर निर्णय नहीं हुआ तो करेंगे ऐसी हड़ताल
read more news : देश की इस नामी टेलीकॉम कंपनी के ऑफिस में चल रहा था देह व्यापार
read more news : परेशान उपभोक्ता: बैंक पीडि़त संघ का वाट्सएस ग्रुप बनाकर कर रहे बैंक का विरोध