2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समर्पण निधि में पिछड़ रहे, प्रभारी मंत्री ने दिया यह मंत्र

भाजपा ग्रामीण को 1.10 करोड़ समर्पण निधि जुटाना है, अब तक 37 लाख रुपए ही जमा हुएप्रभारी मंत्री देवड़ा ने बैठक लेकर कहा, जहां मेरी जरूरत है, मुझे बताएं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

anil mukati

•

Updated: 27 Feb 2022, 11:22 PM IST

समर्पण निधि में पिछड़ रहे, प्रभारी मंत्री ने दिया यह मंत्र

प्रभारी मंत्री देवड़ा ने बैठक लेकर कहा, जहां मेरी जरूरत है, मुझे बताएं

उज्जैन. भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण द्वारा जिले में 1.10 करोड़ रुपए की समर्पण निधि एकत्र किया जाना है। अब तक जिले से महज 37 लाख रुपए ही जमा हो पाए हैं। ऐसे में प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि मेरी जहां जरूरत है, मुझे बताएं, मैं भी सहयोग करुंगा। वहीं सांसद अनिल फिरोजिया ने भी विधानसभा में दो दिन रहने की बात कही है। यह भी तय किया कि 2 से 15 मार्च तक अभियान चलाकर समर्पण निधि एकत्र की जाए।
समर्पण निधि को लेकर रविवार को भाजपा ग्रामीण की बैठक में प्रभारी मंत्री एवं समर्पण निधि संग्रह अभियान के जिला प्रभारी जगदीश देवड़ा, संभाग प्रभारी कांतदेवसिं, जिला प्रभारी विनोद शर्मा एवं सांसद अनिल फिरोजिया तथा जिला उपाध्यक्ष वासुदेव पाण्डे की उपस्थिति में हुई। जिला मीडिया प्रभारी पंकज चौहान ने बताया बैठक में प्रभारी मंत्री देवड़ा ने कहा कि ने समर्पण निधि एकत्र करना ही लक्ष्य न होकर हर घर पर दस्तक देना लक्ष्य है। संभाग प्रभारी कांतदेवसिंह ने कहा कि पार्टी की यह मंशा है कि जिले के समस्त 1336 बूथों पर कार्यकर्ताओं को जाकर प्रत्येक घर से समर्पण निधि एकत्रित करना है। शक्ति केन्द्र को अपना आधार मानकर शक्ति केन्द्र के प्रभारी नियुक्त करें। उन्होंने कहा कि 28 फरवरी को विधि प्रकोष्ठ, 6 मार्च को युवा मोर्चा, 8 मार्च को महिला मोर्चा एवं 13 मार्च को किसान मोर्चा विशेष अभियान चलाकर समर्पण निधि एकत्रित करें। जिला प्रभारी विनोद शर्मा ने कहा कि 2 मार्च से 15 मार्च तक समर्पण निधि संग्रह अभियान को पूरी ताकत से चलाकर अपने लक्ष्य को पूर्ण करें। सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि एक दिन तय कर पूरे जिले में एक साथ समर्पण निधि संग्रह का महाभियान चलाकर लक्ष्य को पूर्ण किया जाएगा। बैठक में पूर्व विधायक एवं समर्पण निधि के जिला संयोजक दिलीपसिंह शेखावत, पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई, रोड़मल राठौड, ताराचन्द गोयल, लालसिंह राणावत, नारायण परमार, सुल्तानसिंह शेखावत, कान्हसिंह राठौड व डॉ. मदन चौहान आदि उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री नाहरसिंह पंवार एवं आभार जिला महामंत्री गणपत डाबी ने माना।